भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता इन दिनों देश ही नहीं, विदेशों में भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी का अनाउंसमेंट वीडियो जब सामने आया तो उसमें दिखाया गया है कि रामायण में काशी शहर का क्या योगदान था।

सुपरस्टार महेश बाबू अहम किरदार में आएंगे नजर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता इन दिनों देश ही नहीं, विदेशों में भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी का अनाउंसमेंट वीडियो जब सामने आया तो उसमें दिखाया गया है कि रामायण में काशी शहर का क्या योगदान था। इसी के इर्द-गिर्द फिल्म वाराणसी को तैयार किया जा रहा है। महेश बाबू फिल्म में नायक के रूप में मौजूद हैं। चर्चा है कि वाराणसी के लिए राजामौली ने तकनीकि रूप से एक बड़ा दांव खेला है। इस माइथोलॉजिकल-साइंस फिक्शन मूवी को 18 प्रारूप में रिलीज करने की योजना बनाई है।
वाराणसी के लिए बड़ी तैयारी
बाहुबली और आरआरआर फिल्मों के निर्देशक ने अपनी फिल्मों में कहानी और कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों को सिनेमा में आधुनिक तकनीक का प्रयोग भी बखूबी दिखाया है। उनकी आगामी फिल्म वाराणसी में भी तकनीकी के कुछ नए पहलू देखने को मिलेगें। यह आईमैक्स 1.43:1 (अनुपात) प्रारूप में शूट हुई पहली भारतीय फिल्म है।
ताकि दर्शकों को न हो परेशानी
इसका मतलब फिल्म को एक बेहद ऊंचे और लगभग चौकोर फ्रेम में विशेष आईमैक्स कैमरों से फिल्माया गया है। इससे फिल्म सामान्य चौड़े पर्दे की तुलना में ऊपर और नीचे की ओर 40 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई देती है। हैदराबाद में फिल्म के ट्रेलर लांच में भी दिखाने में इसी कारण तकनीकी समस्याएं आई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों को कोई समस्या न हो इसीलिए एसएस राजामौली की योजना फिल्म को दुनियाभर में 18 अलग प्रारूपों में प्रदर्शित करने की है।
काम कर रहे लोगों पर दबाव बढा
चूंकि इस फिल्म को अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है, ऐसे में अब फिल्म का प्रोडक्शन काम कर रहे लोगों पर दबाव काफी बढ़ गया है। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म को दुनिया भर में आईमैक्स 1.43:1, डॉल्बी विजन और 4डीएक्स समेत 18 अलग-अलग थिएट्रिकल प्रारूपों में प्रदर्शित किया जाएगा।
मार्च-2027 में रिलीज होगी वाराणसी
राजामौली की वाराणसी की चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में महेश बाबू का लीड रोल और पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। बात करें वाराणसी की रिलीज डेट के बारे में मार्च 2027 में ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है।

भारतीय सिनेमा जगत के अभिनेता इन दिनों देश ही नहीं, विदेशों में भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी का अनाउंसमेंट वीडियो जब सामने आया तो उसमें दिखाया गया है कि रामायण में काशी शहर का क्या योगदान था।
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने 17वें दिन की कमाई के बाद दुनियाभर में 1,616.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही रामायण दुनियाभर में 1,600 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बन गई।
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 को 2 से 4 हफ्ते आगे बढ़ाने की चर्चा तेज है। दर्शकों के सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच फिनाले की संभावित नई तारीख और सलमान के शेड्यूल से जुड़ी अहम बातें जानें।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी AI की मदद से धमकियां दी गई थीं।
मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फिल्म जगत में पहचान दिलाने की दिशा में सतना के फिल्म निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी की हिंदी फीचर फिल्म नोटिस एक अहम पहल बनकर सामने आई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर के दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। भले ही रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने त्योहारी सीजन का उत्साह खो दिया हो, लेकिन यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने में जुटी है। रिलीज के दो सप्ताह से भी कम समय में, यह फिल्म 1500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर घमासान जारी है। कनिका मान ने लव का समर्थन करते हुए स्काउट और काजी को खरी-खोटी सुनाई है। वहीं, मनीष गोयल की पत्नी पूनम नरूला ने भी काजी पर निशाना साधा है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर-साई पल्लवी अभिनीत रामायण ने बॉक्स आफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अपने 11वें दिन धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बाद, यह फिल्म अब घरेलू स्तर पर 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस की मदद से अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की योजना बना रहे दो शार्पशूटर्स को दबोचा है। जानिए विदेश में बैठे गैंगस्टर की साजिश और 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। जानें गाने के सिंगर्स, लिरिसिस्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह