केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी। आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा।

चुनाव प्रक्रिया एक से शुरू होकर 20 जून समाप्त होगी
उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे
18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी। आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
12 राज्यों के लिए होगा चुनाव
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।
किस राज्य में कितनी सीटें खाली
राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे। इधर, मप्र में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस-भाजपा अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं।
दो राज्यों में उपचुनाव
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। ये उपचुनाव महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एआईएडीएमके नेता सीवे षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए होंगे।
इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं क कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
यह भी पढ़िए...
राज्यसभा: आप के बागी सात सांसदों के विलय को मंजूरी... भाजपा एमपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर में GRMC डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हुए हमले के विरोध में OBC महासभा का उग्र प्रदर्शन। आरोपी के नार्को टेस्ट, कॉल डिटेल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम।
इंदौर में भूजल संकट और अंधाधुंध बोरिंग पर एमपी हाई कोर्ट ने राज्य शासन से 2019 की केंद्रीय भूजल नीति के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में तो ₹306 की LED लाइट ₹11,800 में खरीदी गई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।