राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खुलासे के 19 दिन बाद और जांच के लिए गठित एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। सभी पर साजिश के तहत धोखाधड़ी कर चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने थाने में उगले कई बड़े राज
मंदिर में छह जून को चढ़ावा चोरी का मामला उजागर हुआ

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खुलासे के 19 दिन बाद और जांच के लिए गठित एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा गणना कर्मी मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सभी पर साजिश के तहत धोखाधड़ी कर चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कृष्ण मोहन ने दर्ज कराया केस
राम मंदिर में छह जून को चढ़ावा चोरी का मामला उजागर हुआ था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुद ही संदिग्धों को पकड़कर जांच शुरू की थी। उसके बाद 13 जून को एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने 23 जून को शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें एफआईआर की सिफारिश की गई थी। ट्रस्टी कृष्ण मोहन की तहरीर पर कोतवाली रामजन्मभूमि में एफआईआर दर्ज की गई।
आज सभी चोर भेजे जाएंगे जेल
सभी आरोपियों से थाने में रात भर पूछताछ हुई। आज यह सभी आरोपी जेल भेज दिए जाएंगे। करीब 60 लाख रुपए अब तक बरामद कर लिए गए हैं। टिन्नू और सुभाष ने इस चढ़ावा चोरी प्रक्रिया के बारे में कई महत्वपूर्ण राज पुलिस को बताएं हैं। इसमें से कई बैंक अफसरों के लिए नाम भी लिए गए हैं। कुछ अज्ञात भी आरोपी हैं। पुलिस की विवेचना में और साक्ष्य सामने आएंगे। इसमें सरकारी बैंककर्मियों के अलावा अन्य नामों का भी खुलासा होगा। बैंककर्मियों के खेल में शामिल होने के साक्ष्य भी मिले हैं। एफआईआर में भी सरकारी अधिकारी के चोरी में शामिल होने की धारा लगाई गई है।
गठित होगी टीम, गैंगस्टर तक लगेगा
करोड़ों की हेराफेरी का मामला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में विवेचना के लिए किसी आईपीएस या पीपीएस अफसर के नेतृत्व में टीम गठित की जा सकती है। वहीं, चोरी की घटना को संगठित अपराध की तरह अंजाम दिया गया है। केस की विवेचना पूरी होने के बाद टिन्नू व अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगेगा। रकम पार करने के बाद अनुकल्प और अन्य आरोपी नोटों की गड्डियों को बाथरूम छिपा देते थे। बाद में मौका पाकर इसे मंदिर के बाहर ले जाते थे। फिर एक मकान में बंटवारा होता था। यह खेल दो से तीन साल से चल रहा था।
साजिश में सुभाष-टिन्नू की अहम भूमिका
सीसीटीवी फुटेज की जांच में चोरी करते दिखे सभी लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि इस पूरी साजिश में टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की बड़ी भूमिका थी। सुभाष ने ही चोरी के खेल में अन्य लोगों को जोड़ा था। गणना में ड्यूटी लगाने को जांच पड़ताल का जिम्मा सुभाष के पास था लिहाजा इन दोनों को आरोपी बनाया गया। एसआईटी ने फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया था। अब पुलिस अपनी विवेचना में इन साक्ष्यों को शामिल करेगी।
राम मंदिर में चंदा चोरी के मुख्य आरोपी
यह भी पढ़िए...
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाला: ट्रस्ट ने एफआईआर कराई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अद्भुत संयोग पर मध्य प्रदेश सहित देशभर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बना, जहां अब तक भगवान महाकाल के 2 लाख और वर्ष में केवल एक बार खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर में 4 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।
17 अगस्त 2026 का मूलांक फल यहाँ पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल हिंदी में जानें।
जानिए 17 अगस्त 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य का पूरा हाल।
17 अगस्त 2026 का संपूर्ण पंचांग। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, राहुकाल और शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) की सटीक जानकारी
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।