होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व इस वर्ष 8 मार्च यानी रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर धुलेंडी की तरह रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शहर में पारंपरिक चल समारोह भी निकाले जाएंगे।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व इस वर्ष 8 मार्च यानी रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर धुलेंडी की तरह रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शहर में पारंपरिक चल समारोह भी निकाले जाएंगे। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत आज शाम 7 बजकर 17 मिनट से होगी। यह तिथि 8 मार्च को रात 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रंगपंचमी का पर्व रविवार 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगपंचमी के अवसर पर भोपाल में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समितियों द्वारा आयोजन किए जाएंगे। हिंदू उत्सव समिति पुराने शहर में पारंपरिक और भव्य चल समारोह निकालने की तैयारी कर रही है। वहीं नया भोपाल त्यौहार उत्सव समिति द्वारा नए शहर में भी आकर्षक जुलूस निकाला जाएगा।
शिव-पार्वती की झांकी बनेगी आकर्षण
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और रंगपंचमी संयोजक प्रकाश मालवीय के अनुसार इस बार का चल समारोह पहले से अधिक आकर्षक और भव्य होगा। इसमें भगवा ध्वज, ऊंट, घोड़े, ढोल-ताशे, डीजे और बैंड की धुनों के साथ शहर रंगों के उत्सव में डूबा दिखाई देगा। चल समारोह में कई धार्मिक झांकियां भी शामिल होंगी। इनमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के साथ होली खेलते हुए दिव्य स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम की निकलेगी झांकी
इस आयोजन में भूत-प्रेतों द्वारा मसान की होली की अनोखी झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी, जो पारंपरिक और आध्यात्मिक भाव को दर्शाएगी। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय की शुभकामनाओं से जुड़ी एक विशेष झांकी भी निकाली जाएगी, जो युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ाएगी।
मशीनों से होगी रंगों की बरसात
रंगपंचमी के इस भव्य आयोजन में सतरंगी गुलाल मशीनों से आसमान रंगों से सराबोर किया जाएगा। पूरे चल समारोह मार्ग पर पिचकारियों से रंगों की बौछार की जाएगी, जिससे उत्सव का आनंद और भी बढ़ेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।