बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अकल्पनीय जीत के बाद जहां एक ओर महागठबंधन में कलह और मंथन का दौरान चल रहा है। वहीं दूसरी ओर एनडीए में नए सत्ता समीकरण के बीच नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

आज नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
पटना। स्टार समाचार वेब
आज नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट हुई। बैठक में 17वीं विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यापल से बातचीत की। इसके बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया। जनता दल यूनाईटेड विजय चौधरी ने कहा-राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी गई है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।
पांच हजार वीआईपी आएंगे
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आम लोगों के लिए 17 से 20 नवंबर को प्रवेश में पाबंदी लगा दी गई है। गांधी मैदान में 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी भाजपा और एनडीए शासित मुख्यममंत्री के साथ-साथ विपक्ष के कुछ बड़े चेहरे भी शामिल होंगे।
दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक
इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सुबह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा 20 नवंबर तक नई सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेगी। मंगलवार को सुबह 10 बजे पटना स्थित भाजपा के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। इस बैठक में केंद्र से पर्यवेक्षक भी पटना पहुंचेंगे, जो नेतृत्व चयन की प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।
विधायक दल चुनेगा नेता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए घटक दलों की साझा बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें सीएम सहित मंत्रिमंडल के अन्य पदों पर अंतिम सहमति बनने की संभावना है। विधायक दल अपना नेता चुनेगा। पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। इसके बाद एनडीए की बैठक होगी और सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।