देश के विभिन्न राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

डिंडोरी में आफत और पन्ना-सतना-रीवा में अलर्ट
बिहार में 300 घर डूबे और अमरनाथ यात्रा स्थगित

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के विभिन्न राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शिवपुरी जिले के पिछोर इलाके में देर रात हुई तेज बारिश से महुअर नदी अचानक उफान पर आ गई। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण खोड़-पिछोर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
गांवों और खेतों में घुसा पानी
गुरुकुदवाया सहित आसपास के कई गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। खेतों में जलभराव होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, करैरा में भी इस सीजन में पहली बार नदियां अपने तेज बहाव के साथ बहती नजर आईं।
डिंडोरी में बारिश से परेशानी
डिंडोरी जिले में लगभग एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद सुबह आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे अचानक जनजीवन प्रभावित हो गया और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग की चेतावनी
पन्ना, सतना और रीवा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां अगले 24 घंटों में 4 इंच (लगभग 100 मिमी) तक बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के सभी 52 जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक औसतन 16.8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अभी भी सामान्य से 20 फीसदी (4.2 इंच) कम बारिश हुई है। राज्य की कुल सामान्य बारिश का कोटा 37.3 इंच है, जिसके मुकाबले अभी आधी बारिश भी नहीं हो सकी है।
दिल्ली में ट्रैफिक जाम
मध्य प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में ही 127 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो वर्ष 2011 के बाद से सबसे अधिक है। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर 4 फीट तक पानी भर जाने से वाहन फंस गए और किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बाढ़ का संकट
नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बगहा में गंडक नदी का पानी 300 से अधिक घरों में घुस गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के काशी के घाट डूबे
यूपी में पिछले 25 दिनों से जारी बारिश के कारण नदियां विकराल रूप ले चुकी हैं। वाराणसी (काशी) में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से सभी 84 घाटों का आपस में संपर्क टूट गया है और 50-60 छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रुकी
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा को जम्मू से पुन: रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर आशंका जताई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।