दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ ने उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। इस सुरक्षा का प्रभार सीआरपीएफ ने दिल्ली पुलिस से ले लिया है।

जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ ने उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ ने उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। इस सुरक्षा का प्रभार सीआरपीएफ ने दिल्ली पुलिस से ले लिया है। इसके साथ ही उनके आवास में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था जिसके बाद सीएम आवास और रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, आधार कार्ड को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर काम करने वाले कर्मचारी ने कहा कि जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें अंदर आने दिया जा रहा है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
इधर, साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान राजेश खिमजी नाम के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। आरोपी को तीस हजारी अदालत परिसर में किसी भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मार दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने की बात से इंकार किया है। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
छानबीन के बाद दोपहर के समय आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले 24 घंटे से सीएम आवास की रेकी कर रहा था। उसने मंगलवार को सीएम के शालीमार बाग स्थित निजी आवास की भी रेकी की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।