मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में संचालित वीआईटी कॉलेज में आधी रात हालात बेकाबू हो गए। भड़के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर उत्पद्रव मचाया। यही नहीं, तोड़फोड़ की और परिसर में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मची रही।

तोड़फोड़ की और परिसर में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

सीहोर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में संचालित वीआईटी कॉलेज में आधी रात हालात बेकाबू हो गए। भड़के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर उत्पद्रव मचाया। यही नहीं, तोड़फोड़ की और परिसर में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मची रही। आलम यह था कि गुस्साए छात्रों को काबू करने के लिए पांच थानों की पुलिस को एक साथ मैदान में उतरना पड़ा। दरअसल, आष्टा के ग्राम कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज में देर रात उस समय हालात बिगड़ गए जब हजारों छात्रों ने हॉस्टल में मिल रहे घटिया भोजन और दूषित पेयजल को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। विरोध के दौरान एक बस, दो चारपहिया वाहन, एक एम्बुलेंस, आरओ प्लांट, हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे और परिसर की कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुचा। यही नहीं, मौके पर मौजूद चौकीदारों से भी मारपीट कर एडिमन ब्लॉक पर कब्जा कर लिया। वहीं एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज और हॉस्टल परिसर पूर्णत: शांत और नियंत्रण में है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
दावा किया जा रहा है कि इस उपद्रव में कॉलेज के चार हजार से अधिक छात्र शामिल थे। इधर, बवाल की भनक लगते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला लिया। जहां प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम, एसडीओपी आष्टा सहित आष्टा, जावर, पार्वती और कोतवाली सहित आसपास के थानों से पुलिस बल तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने छात्रों से बात कर माहौल शांत कराया।
भोजन-पानी की गुणवत्ता पर बवाल
छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में दिया जाने वाला पानी और खाना बेहद खराब गुणवत्ता का है, जिसके कारण विद्यार्थियों में बीमारिया फैल रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि कई छात्रों को पीलिया हो गया, जिन्हें कॉलेज प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया। मैनेजमेंट छात्रों की शिकायतों को दबाता रहा।

प्रबंधन ने साधी चुप्पी
कॉलेज प्रबंधन ने अब तक घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इतना उपद्रव होने के बाद भी चुप्पी साध ली है। आज कॉलेज प्रबंधन, प्रशासन एवं छात्र प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी, जिसमें भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, मेडिकल सुविधाए और हॉस्टल प्रबंधन के व्यवहार से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा।
स्थिति पूरी तरह सामान्य है। वीआईटी कॉलेज में 30 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। छात्रों की समस्याओं और बीमार बच्चों की सूची एसडीएम और एसडीओपी आष्टा द्वारा ली जा रही है।
दीपक शुक्ला, एसपी, सीहोर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।