हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में उठापटक देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट दिखाई दी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 148.68 अंक गिरकर 81,609.05 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 67.55 अंक गिरकर 24,900.85 अंक पर आ गया।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में उठापटक देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट दिखाई दी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 148.68 अंक गिरकर 81,609.05 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 67.55 अंक गिरकर 24,900.85 अंक पर आ गया। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी करेंसी की मजबूती और भारतीय शेयर बाजार के नकारात्मक रुझान की वजह से सोमवार को भारतीय रुपए में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 20 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 86.36 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि रुपए में गिरावट जारी रही और नकारात्मक रुख के साथ अमेरिकी डॉलर की तुलना में 86.27 के स्तर पर आकर खुला।

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार को रुपये में 4 पैसे की गिरावट आयी थी और ये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.16 के स्तर पर आकर बंद हुआ था। दूसरी तरफ छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दशार्ने वाला डॉलर इंडेक्स 0.02 प्रतिशत नीचे गिरकर 98.46 पर आ गया है।
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआत में ही सेंसेक्स 155.73 अंक नीचे फिसलकर 81,602.00 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 63.55 अंक फिसलकर 24,904.85 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में सेंसेक्स में तेजी दिखी और सुबह करीब 11 बजे रिकवरी करते हुए 300 अंक तक ऊपर उछला। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.95 प्रतिशत नीचे गिरा। इसके बाद एक्सिस बैंक 1.72 प्रतिशत, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 1.17 प्रतदिशत और इन्फोसिस के शेयर 1.04 प्रतिशत नीचे गिर गए।
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.48% ऊपर 3,203 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.28% ऊपर 24,895 पर कारोबार कर रहा है।18 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.32% नीचे 44,484 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.048% चढ़कर 20,896 पर और S&P 500 फ्लैट 6,297 पर बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।