टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।

न्यजीलैंड -साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भी सूपड़ा साफ
वर्ल्ड चैम्पियन का बुरा हाल, नए कप्तान सिर्फ जीत रहे टॉस
आयरलैंड व इंग्लैंड के खिलाफ बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है। भारत को शनिवार रात पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट के बाद टी 20 क्रिकेट में भी ऐसा दिन देख लिया, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 4-0 से जीतकर सनसनी मचा दी। इस सीरीज एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था, अन्यथा स्कोर 5-0 भी हो सकता था। इंग्लैंड से पहले आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया का 0-2 से सूपड़ा साफ हुआ था। भारतीय टीम ने यूरोप दौरे पर जो सात टी-20 के मुकाबले खेले, उन सभी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीते। मगर नए कप्तान के अंडर टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई।
रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी से नीचे
टीम इंडिया के लिए यह हार सिर्फ एक ट्रॉफी गंवाने तक सीमित नहीं रही। इंग्लैंड ने भारत से टी-20 क्रिकेट की बादशाहत भी छीन ली। 1605 दिनों यानी करीब साढ़े चार साल बाद टीम इंडिया आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी से नीचे उतरी है। सीरीज शुरू होने से पहले भारत दुनिया की नंबर-1 टीम थी, लेकिन लगातार हार ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी। इंग्लैंड ने आखिरी मैच जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।
बल्लेबाज इंग्लैंड में रन के लिए जूझते रहे
कल साउथम्प्टन में खेले गए आखिरी टी-20 ने भारतीय टीम की मुश्किलों को पूरी तरह उजागर कर दिया। सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में बल्लेबाजों को हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया था। भारतीय पिचों और आईपीएल में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड की उछाल भरी परिस्थितियों में रन बनाने के लिए जूझते रहे। आखिरी मुकाबले में बल्लेबाजों से पहले गेंदबाजों और फील्डरों ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं।
बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग... सब फेल
जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच से बाहर कर दिया। भारतीय गेंदबाजों के पास इस जोड़ी को रोकने की कोई योजना नजर नहीं आई, जो कसर गेंदबाजी ने छोड़ी, उसे खराब फील्डिंग ने पूरा कर दिया। कैच छूटे और मैदान पर ऐसी गलतियां हुईं, जिनकी दुनिया की नंबर-1 टीम से शायद ही उम्मीद की जा सकती थी।
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका
आखिरी मुकाबला डेड रबर जरूर था, लेकिन इंग्लैंड के लिए दांव पर बहुत कुछ लगा था। मेजबान टीम सिर्फ भारत को 4-0 से हराना नहीं चाहती थी, बल्कि उसकी नजर आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर भी थी। इंग्लैंड ने दोनों लक्ष्य हासिल किए और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की बादशाहत खत्म कर दी।
गलतियों से सबक लेना जरूरी
अब सबसे बड़ा सवाल गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर उठ रहा है। इंग्लैंड से पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराया था। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह अपने आप में बड़ा झटका था। उम्मीद थी कि आयरलैंड से मिली हार के बाद टीम अपनी गलतियों से सबक लेगी, लेकिन इंग्लैंड में कहानी और खराब हो गई।
श्रेयस कप्तानी में निकले फेल
आईसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाना भारतीय क्रिकेट का बड़ा फैसला था. खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में श्रेयस की कप्तानी और बल्ले से प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया था।
गौतम गंभीर कब तक बचेंगे
वो गौतम गंभीर ही हैं, जिनकी कोचिंग में भारतीय टीम साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ हुआ था। फिर पिछले साल साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में पराजित कर दिया। यानी भारतीय टीम को गौतम गंभीर के अंडर टेस्ट क्रिकेट में दो बार क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। अब टी20 क्रिकेट में भी टीम इंडिया को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं, ऐसे में हेड कोच पर सवाल उठने लाजिमी हैं।

टी-20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंडिया-ए टीम के अगले दौरे को अंतिम रूप दे दिया है। यह टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंडिया-ए का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर की 100 मीटर इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल की जंग के लिए मुकाबला होगा।
टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद बीसीसीआई सख्त हो गया है। बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय पुरुष टी20 टीम के खराब प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा का ऐलान किया है। 19 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक
क्या अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2026 में विशेष तरजीह दी जा रही है? मिस्र के साथ विवाद, रेफरी के फैसले और ड्रॉ पर उठ रहे सवालों का पूरा विश्लेषण।
48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में मेजबान देशों को 'राउंड ऑफ 16' (प्री-क्वार्टर फाइनल) में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया है।
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने उनके अलग होने की खबरों को पूरी तरह से नकार दिया है। जानिए क्या है वायरल अफवाहों का सच और आकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर क्या कहा।
पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम से वायरल हो रहे फेक बयानों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह