केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।

अराजकता से नहीं जनता के दुख दर्द दूर करने से जीता जाता है चुनाव
दिल्ली में 43 यमुना सफाई परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया
परियोजनाओं की लागत 9141 करोड़, 2029 तक यमुना होगी निर्मल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया। कूड़े के पहाड़ पर राजनीति करने के सिवा कुछ नहीं किया। हमने कूड़े के पहाड़ नीचे लाने का काम किया और दो साल में वहां बगीचा दिखाई देगा। रेखा गुप्ता सरकार ने मोदी सरकार के सहयोग से 2.17 लाख टन कूड़ा साफ किया। केजरीवाल इसे प्रशासन कहते हैं। केजरीवार तीन बार यमुना में डूबकी लगाने का वादा किया। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को डूबकी लगवाया तो वह भी बीमार। आज यमुना किनारे बांसेरा, असिता ईस्ट, वासुदेव घाट जैसे काम हुए हैं। ढाई साल की परियोजना तैयार की है हर घर में शुद्ध पानी व सीवर की सुविधा उपलब्ध होगी। हर राज्य में भाजपा जीत कर आ रही है। इस कारण यह लोग वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं। राहुल गांधी को कहा कि उन्हें पूरा देश समझ रहा है। वोट चोरी, वोट चोरी का कहकर घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं। शाह ने कहा- कांग्रेस व उसके साथी कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हैं। भाजपा की मोदी सरकार बनने से पहले से कई राज्यों में कांग्रेस नहीं जीत सकी। गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, असम सहित कई राज्यों में कांग्रेस वर्षों से चुनाव नहीं जीती। जब मैं कहता हूं कि 30 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहेगी तो वह कहते हैं अमित शाह को कैसे यह मालूम चला।
अगले 30 वर्षों तक नहीं बनेगी कांग्रेस सरकार
मैं यहीं जनमा, बढ़ा और मरुंगा प्हर छह माह में विदेश नहीं जाता। अगले 30 वर्षों तक उनकी सरकार नहीं बनने वाली। अभी अभी केरल में चुनाव जीत गए, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा, वोटर सूची अच्छी है। जहां हार जाते हैं तो खराब है। अदालत उनके पक्ष में फैसला देती है तो वह अच्छी है और विरोध में तो खराब। देश की जनता के जनादेश को झूठला नहीं सकते है। आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, क्योंकि विदेश में बैठे हो क्यों वहां बैठे हो बताते भी नहीं। आपका निजी मामला है। लेकिन जान लीजिए 30 साल तक आप सत्ता में नहीं आने वाले हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक जनता की दुख को जानते हैं उसे दूर करने के लिए काम करते हैं।
आप ने गटर का गंदा पानी यमुना में डाला
शाह ने कहा- ये परियोजनाएं यमुना की सफाई में रीढ़ की हड्डी साबित होगी। सरकार बनने के एक माह के अंदर ही प्रधानमंत्री ने यमुना सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया था। 40 प्रतिशत से अधिक मजल काटने का काम कर चुका है। 9 हजार का प्रोजेक्ट गंदे पानी को शुद्ध करने के और कई हजार करोड़ के पीने के पानी के प्रोजेक्ट रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा के प्रयास से तैयार हुए। 20 साल से कांग्रेस व केजरीवाल की सरकार गटर का गंदा पानी और रोज दो हजार टन गोबर यमुना में डालने का काम किया।
समयबद्ध तरीके से रोड मैप तैयार
पूर्व में केंद्र, दिल्ली, हरियाणा में विपक्ष की सरकार थी और औद्योगिक अपशिष्ट डालने पर रोक नहीं लगा। अब केंद्र दिल्ली, हरियाणा व उप्र में भाजपा की सरकार है। चारों एक यूनिट के रूप में काम कर रहे हैं। समयबद्ध तरीके से रोड मैप तैयार किए हैं। वर्ष 2029 में वोट लेने के लिए यमुना को निर्मल करके आएंगे। दिल्ली घर सुंदर, पानी शुद्ध, गलियां साफ, कूड़े के पहाड़ और यमुना निर्मल होकर संगम तक लोगों को आशीर्वाद दे रही हों ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं। नरेन्द्र मोदी ने बड़े संकल्प के रूप में इसे लिया है। आज 10 योजनाओं का लोकार्पण 33 का शिलान्यास कुल 9141करोड़ रुपये की लागत। एसटीपी के उन्नयन और नए एसटीपी लगाने का भूमि पूजन हुआ है। डीएसटीपी के लिए भी शिलान्यास, सीवर लाइन की भी शुरूआत। किराड़ी सहित कई कालोनियों में घर-घर सीवर लाइन उपलब्ध होगी। जल निकास की व्यवस्था होगी। संकल्प दोहराना चाहते हैं मई, 2029 से पहले यमुना को शुद्ध करके आपके बीच आएंगे।
पंजाब में भी आप की सरकार को उखाड़ फेकेंगे
शाह ने कहा-कुछ राजनीतिक पार्टियां बहाने की राजनीति करती है। इससे पहले आप और कांग्रेस की सरकार थी वह मदद नहीं मिलने का बहाना करती है। केजरीवाल की हर बात का जवाब है, लेकिन वह जवाब तब देंगे जब पंजाब में भी आप की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। यमुना भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कुछ नहीं किया। अब भाजपा यह काम कर रही है। राजनीतिक हथकंडो व भीड़शाही से देश के जनादेश को झूठला नहीं सकते। धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता जनता के दुख दर्द, पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करना होगा। जहां से जीते हैं वहां यह काम करें नहीं बचाखुचा भी चला जाएगा।
पंजाब में चल रहा नशे का व्यापार
पंजाब में आप सरकार में नशे का व्यापार फला फूला है अब पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि वहां एनडीए की सरकार बनने वाली है। केजरीवाल कान खोलकर सुन लें बहाने की राजनीति लंबा नहीं चलता। परिणाम लाने पड़ते। दिल्ली हार गए अब पंजाब में जम हुए हो वहां के मुख्यमंत्री को काम नहीं करने देते। वहां भी आप का सुपड़ा साफ होने वाला है। 2029 तक वहां से नशे का कारोबार बिल्कुल साफ होगा। इतने कम समय में उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और जल मंत्री ने यमुना को साफ करने का जो पुरुषार्थ किया है उसका परिणाम मिलेगा। मोदी के नेतृत्व में यमुना निर्मल होगी।

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह