पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।

पुलिस स्मृति दिवस: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने शहीदों को किया नमन
पीएम का संदेश: कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति आभार
नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जवानों का अमूल्य योगदान
नशीले पदार्थों की समस्या से देश के विकास और आर्थिकी को होने वाला नुकसान
सभी राज्यों की पुलिस और एजेंसियों का आपसी समन्वय और संयुक्त अभियान
ऐतिहासिक शांति समझौतों और हथियार डालने के बाद पटरी पर लौटा जनजीवन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की समस्या न केवल देश के उज्ज्वल भविष्य और विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था पर भी एक भारी आर्थिक बोझ डालती है। इस गंभीर खतरे से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने एक ठोस और निर्णायक कार्ययोजना तैयार की है। शाह ने देशवासियों, सभी राज्यों की पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियों से आह्वान किया कि आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ इस बड़ी सामाजिक लड़ाई में जुट जाएं। आगामी साढ़े तीन वर्षों यानी वर्ष 2026 के बचे हुए समय के साथ-साथ वर्ष 2027, 2028 और 2029 को आधार बनाते हुए एक व्यापक और एकीकृत अभियान चलाया जाएगा, जिसका अंतिम और स्पष्ट लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक भारत को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है।
जनता की सुरक्षा जवानों के समर्पण का प्रतीक

इसस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा- कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण पाना और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे सुरक्षा बलों के समर्पण का प्रतीक है।
2026 में 154 जवान शहीद
गृह मंत्री ने कहा-देश की आजादी के बाद से अब तक 36,852 पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिनमें से इस वर्ष अकेले 154 जवानों ने अपना जीवन न्योछावर किया है। देश इन सभी वीर शहीदों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा। आज देश के तीन सबसे संवेदनशील क्षेत्र कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद से प्रभावित रेड टेरर क्षेत्र शांति और विकास की राह पर अग्रसर हैं। कश्मीर में आतंकवाद पर काफी हद तक लगाम कसी जा चुकी है, पूर्वोत्तर में ऐतिहासिक शांति समझौते हुए हैं, और सुरक्षा बलों ने दशकों पुरानी नक्सली समस्या को भी समाप्त करने में भारी सफलता हासिल की है।
देशव्यापी बाइक रैली को किया रवाना
गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई थीम पर आधारित एक देशव्यापी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष बाइक रैली में 90 राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और नौ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए यह यात्रा गुजरात के एकता नगर में समाप्त होगी, जहां 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस की विशाल परेड में ये राइडर्स शामिल होंगे।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लग गई। इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी इस आग से घना धुआं फैलने से 9 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें वर्ष के अवसर पर नागपुर मुख्यालय में विजयदशमी उत्सव और पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है। जानिए रिजिजू द्वारा दिए गए तर्कों और बातचीत के ब्योरे की पूरी जानकारी।
दिल्ली की SEM कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह