मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए बड़ी योजना। 86 विकासखण्डों में बनेंगे कला भवन, खुलेगा सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय उत्पादों को मिलेगा जी.आई. टैग।
26 नवंबर-2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर मुंबई में गेटवे आफ इंडिया पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए बलिदानियों को याद किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से आह्वान किया है कि वे अपना आतंकवाद से लड़ने का वादा फिर से पक्का करें।
लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150 वीं जयंती है। इस खास दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सागर जिले के कड़ता में 'फ्रूट फॉरेस्ट्री योजना' का शुभारंभ किया, जिससे 10 लाख पौधों के रोपण से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने पीएम जनमन योजना और सिकल सेल उन्मूलन पर भी जोर दिया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हाट बाजारों और दूरदराज के क्षेत्रों में सिकल सेल और टीबी की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित करने पर जोर दिया है। उन्होंने सिकल सेल अभियान की अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग की अपील भी की।
सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई में खेल मैदान पर आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं के छात्र नमन गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 9वीं कक्षा के दो छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है और प्रशासन द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
26 जुलाई, कारगिल विजय दिवस 2025 पर विशेष आलेख! भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद करें, जिसने 1999 के कारगिल युद्ध में विजय दिलाई. जानें इस ऐतिहासिक युद्ध की पूरी कहानी.



















