भारतीय शेयर बाजार में कल के मुकाबले आज मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। ग्लोबल मार्केट से मिले राहत भरे संकेतों के बाद यह तेजी आई है। आईटी और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया, जबकि विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की।

भारतीय शेयर मार्केट की आज अच्छी रही ओपेनिंग
आईटी और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में कल के मुकाबले आज मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। ग्लोबल मार्केट से मिले राहत भरे संकेतों के बाद यह तेजी आई है। आईटी और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया, जबकि विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की। दरअसल, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.71 अंक बढ़कर 75,706.88 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 107.45 अंक की बढ़त के साथ 23,760 पर कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट और इंटरग्लोब एविएशन प्रमुख लाभ में रहीं। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और इटरनल जैसी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल दो फीसदी गिरकर 109.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे बाजार को और मजबूती मिली।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7244 | -286 | -3.61% |
| निक्केई (जापान) | 60430 | -386 | -0.64% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25723 | 48 | 0.24% |
निवेशकों का भरोसा बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर नियोजित सैन्य हमले रोकने और समझौते की संभावना जताने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। ट्रंप ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के अनुरोध पर यह फैसला लिया। इस खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले कारोबार के साथ बंद
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49686 | 160 | 0.32% |
| नैस्डैक | 26091 | -134 | -0.51% |
| S&P 500 | 7403 | -5 | -0.07% |
विदेशी निवेशकों ने कल ₹1329 करोड के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | -1,959 | 12,585 | 61,285 |
| FII/FPI | 1,329 | -5,146 | -55,567 |
अदाणी समूह के शेयरों में उछाल
अदाणी समूह के शेयरों में भी मंगलवार को शुरूआती कारोबार में तेजी देखी गई। यह उछाल अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप स्थायी रूप से हटाने के बाद आया। न्यूयॉर्क में चल रहे प्रतिभूति और वायर धोखाधड़ी के इस हाई-प्रोफाइल मामले को अभियोजकों ने पूरी तरह से बंद कर दिया। अभियोजकों ने निष्कर्ष निकाला कि वे आरोपों को बनाए नहीं रख सकते थे। अडानी समूह की कंपनियों में निवेशकों का विश्वास बढ़ा और उनके शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।