भारतीय शेयर बाजार में कल के मुकाबले आज मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। ग्लोबल मार्केट से मिले राहत भरे संकेतों के बाद यह तेजी आई है। आईटी और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया, जबकि विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स चढ़ता दिखा। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी छलांग लगाता नजर आया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी सेशन गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही।















