पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई राज्यों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस 4 डिग्री पहुंच गया है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई राज्यों में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस 4 डिग्री पहुंच गया है। दरअसल, पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्डवेव चलने का अनुमान जताया है। वहीं मध्य प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों के अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। सात और 8 दिसंबर को एमपी के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ठंड का असर बढ़ जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग में भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया। इससे नदी और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। पुलवामा में माइनस 5.6 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में कोल्डवेव और कोहा छाया रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री तक पहुंच गया।

झारखंड में गुमला सबसे ठंडा रहा
पूर्वी भारत में भी ठंड बढ़ने लगी है। झारखंड में अगले 48 घंटों के लिए गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। गुमला में 5.9 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 8, डाल्टनगंज 8.6, हजारीबाग में 8.8, बोकारो में 9.5, लातेहार में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
पूर्वोत्तर में घने कहरे की संभावना
नौ दिसंबर तक असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 7 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 6 दिसंबर को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।
पंजाब के के आठ जिलों में अलर्ट
पंजाब में दिन और ठंडे हो गए हैं और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। वीरवार को 3.0 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री और बठिंडा का 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब'

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को भी कोहरे और स्मॉग की परत छाई हुई है, जिससे एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड की गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब कैटेगरी में माना जाता है। दिल्ली के कई इलाकों में आज भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। विशेषज्ञों ने इन सभी को बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।