राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है।

भागवत ने वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी में मानवता की एकता पर जोर दिया
हर राष्ट्र का एक खास मकसद, राष्ट्र केवल भौगोलिक इकाइयां नहीं
जिस तरह की दुनिया चाहते हैं, उसके छोटे मॉडल हमें ही बनाने होंगे
न्यूयॉर्क। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने धर्म, सेवा और विविधता में एकता को लेकर संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट किया। 2018 के एक प्रसंग का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा- अगर कोई यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होना चाहिए, तो वह असल में हिंदू नहीं है। धर्म और पूजा-पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन पूरी इंसानियत एक ही है।
विविधता और एकता भारत के डीएनए में
भागवत ने स्पष्ट किया कि भारत का सभ्यतागत मिशन दुनिया को विविधता के बीच एकता सिखाना है। राष्ट्र केवल भौगोलिक इकाइयां नहीं होते, बल्कि उनका एक खास उद्देश्य और संदेश होता है।
अंतरधार्मिक संवाद और सेवा
संघ प्रमुख ने बताया कि आरएसएस भारत में मुस्लिम और ईसाई समुदायों के साथ निरंतर संवाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद और सेवा दोनों साथ चलने चाहिए। संघ के स्वयंसेवक धर्म या पहचान के आधार पर भेदभाव किए बिना सेवा कार्य करते हैं।
ऐतिहासिक उदाहरण
संघ प्रमुख भागवत ने 1996 के हरियाणा विमान हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित मुस्लिम यात्रियों और उनके परिजनों की बिना किसी धार्मिक भेदभाव के मदद की थी।
संगठन का संदेश
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, न्यूयॉर्क का यह आयोजन विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाने वाला अंतरधार्मिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य खुले संवाद, पारस्परिक सम्मान, समझ और साझा उद्देश्य को बढ़ावा देना है। संघ प्रमुख ने कहा कि जो लोग कुछ पाने की इच्छा से संघ में आना चाहते हैं, वह न आएं। संघ में केवल सेवा करने वालों की जगह है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह