शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुस्ती देखी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक स्तर पर फिर से व्यापारिक अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुस्ती देखी गई।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सुस्ती देखी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक स्तर पर फिर से व्यापारिक अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ रही। 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 451.66 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,049.16 पर लाल निशान के साथ ट्रेड करते हुए शुरू हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 108.05 अंक की गिरावट के साथ 25,177.30 पर ओपन हुआ। सेंसेक्स 253 अंक नीचे 82,247 पर लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 74 अंक की गिरावट के साथ 25,211 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1 प्रतिशत तक की गिरावट है। एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल में बढ़त है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। एनएसई के आईटी, मेटल, रियल्टी और आॅयल एंड गैस सेक्टर में 1 फीसदी तक की गिरावट है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में फ्लैट कारोबार है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 328.72 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,500.82 तो वहीं निफ्टी 50 103.55 अंक या 0.41 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,285.35 पर कारोबार समाप्त किया था। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.01 प्रतिशत गिरकर 48,088 पर और कोरिया का कोस्पी 1.26 प्रतिशत नीचे 3,564 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14 फीसदी नीचे 25,463 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30 प्रतिशत गिरावट के साथ 3,846 पर कारोबार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।