भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया।

दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 242.12 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,052.54 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट रही है। निफ्टी 50 71.20 अंक या 0.28 फीसदी फिसलकर 25,641.80 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 501 अंक की गिरावट के साथ 82,792 अंक पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 137 अंक फिसल गई थी और 25,575 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, क्योंकि टैरिफ संबंधी अनिश्चितता और संयुक्त दिया, जिससे प्रमुख सूचकांकों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 821 अंक गिरकर 48,804 पर बंद हुआ, जो 1.66 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। व्यापक एसएंडपी 500 सूचकांक भी 1.04 प्रतिशत या 71.76 अंक गिरकर 6,837 अंक पर आ गया। वहीं, प्रौद्योगिकी शेयरों से युक्त नैस्डैक सूचकांक 1.21 प्रतिशत या 277.13 अंक गिरकर 22,608 पर बंद हुआ।
इन कारणों से दिखी गिरावट
वैश्विक व्यापार और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों का मनोबल कमजोर बना रहा। यह कमजोरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 10-15 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ ढांचे की घोषणा के बाद टैरिफ संबंधी चिंताओं के फिर से उभरने से उत्पन्न हुई है, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास और कंपनियों की आय पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं।
यूरोपीय बाजारों में दिखी सतर्कता
यूरोपीय बाजारों में भी सतर्कता का माहौल देखने को मिला, जहां प्रमुख सूचकांक नकारात्मक स्तर पर बंद हुए। जर्मनी का डीएएक्स सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक या 268 अंक गिरकर 24,991.97 पर बंद हुआ। इसी तरह, फ्रांस का सीएसी सूचकांक 0.22 प्रतिशत या 18.32 अंक गिरकर 8,497.17 पर बंद हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।
19 जून, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना 1.45 लाख और चांदी 2.31 लाख के स्तर पर। जानें गिरावट की मुख्य वजह और ताजा अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में बीते 5 दिनों से चली आ रही रैली थम गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में लुढ़कते दिखे। इससे कारोबारियों में निराशा छा गई। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही।