भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

बाजार खुलते ही इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी कभी लाल तो कभी हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे थे। दरअसल, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया जैसे ब्लू-चिप शेयरों में मूल्य-खरीदारी के बीच तीन दिन की गिरावट के बाद आज को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 92.43 पर आ गया।
पहले गिरे फिर उछले
शुरुआती कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 179.31 अंक गिरकर 74,384.61 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.1 अंक गिरकर 23,098 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 342.02 अंक बढ़कर 74,899.76 पर और निफ्टी सूचकांक 88.55 अंक बढ़कर 23,240.95 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी सबसे बड़े लाभ कमाने वालों में शामिल थीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।
एशियाई बाजारों का मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिला कर्जदारों का ऋण 76 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। जानिए कैसे महिलाएं बैंकिंग और कमर्शियल लोन में आगे बढ़ रही हैं।
केंद्र सरकार ने आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन भुगतान के सख्त नियम जारी किए हैं। जानें मासिक, साप्ताहिक और दैनिक वेतन की नई समयसीमा और उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में।
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमति से वैश्विक तनाव कम हुआ। सोने की कीमत 1.53 लाख और चांदी 2.26 लाख के पार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। एक तरफ सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। यही नहीं, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
भारत में आज 7 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल। 24 कैरेट गोल्ड ₹1,53,200 और चांदी ₹2,56,220 प्रति किलो के स्तर पर पहुंची। जानें अपने शहर का भाव।
CACP ने चीनी मिलों को संकट से उबारने के लिए इथेनॉल की कीमतें बढ़ाने और औद्योगिक उपयोग के लिए चीनी के अलग दाम तय करने की सिफारिश की है।
भारतीय शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) की बड़ी छलांग के साथ 77,958.52 पर और निफ्टी 298.15 अंक (1.24 प्रतिशत) उछलकर 24,330.95 पर बंद हुआ था।
होर्मुज तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना ₹1.51 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के पार। जानें क्या यह निवेश का सही समय है और कितनी सुरक्षा प्रदान करती हैं ये धातुएं।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले। वहीं रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।