मौजूदा क्रिकेट में तूफान का बोलबाला है। वो तूफान जो बल्ले से आता है। वो तूफान जो गेंदों को बार-बार बाउंड्री के बाहर भेजता है। आईपीएल-2026 या यू कहें टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश आम हो गई है। खेल नियम भी बल्लेबाजों के फेवर में ज्यादा माने जाते हैं।

आईपीएल-टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश आम
अंपायरों को गेंदबाजों को कुछ छूट देनी चाहिए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मौजूदा क्रिकेट में तूफान का बोलबाला है। वो तूफान जो बल्ले से आता है। वो तूफान जो गेंदों को बार-बार बाउंड्री के बाहर भेजता है। आईपीएल-2026 या यू कहें टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश आम हो गई है। खेल नियम भी बल्लेबाजों के फेवर में ज्यादा माने जाते हैं। इन सभी को देखते हुए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सौरव गांगुली से गेंदबाजों को बचाने की गुहार लगाई है। 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे गावस्कर ने कहा है कि अंपायरों को गेंदबाजों को कुछ छूट देनी चाहिए, खासकर तब जब बाउंसर गेंद को वाइड करार दिया जाता है। दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले गावस्कर ने नियमों को थोड़ा बदलने की बात कही है ताकि गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिल सके।
आईपीएल-2026: रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 32 सिक्स लगा चुके वैभव सूर्यवंशी
तेज गेंदबाज पहले से ज्यादा अपाहिज
दरअसल, गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा-बमुश्किल बल्लेबाज के सिर के ऊपर से जा रही बाउंसर को वाइड बॉल करार दे दिया जाता है। ये ऐसा है जैसे किसी तेज गेंदबाज को एक हाथ बांधकर उसे गेंदबाजी करने को कहना। उसे कुछ राहत तो दीजिए। बाउंड्री छोटी होती जा रही हैं, गेंदबाजों को पीछे धकेलने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने लिखा-बल्लेबाज के नॉर्मल स्टांस पर गेंद उसके सिर के थोड़ा सा ऊपर से जा रही है तो उसे वाइड करार दिया जा रहा है। तेज गेंदबाज पहले से ज्यादा अपाहिज हैं।
गांगुली से की अपील
गावस्कर ने अपने लेख में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से गेंदबाजों की मदद करने की गुहार लगाई है। गांगुली आईसीसी की मेंस क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं इसलिए उन्हें इसमें शामिल किया गया है। गावस्कर ने लिखा- सौरव गांगुली अगली बार जब आप आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करें तो गेंदबाजों के बार में भी सोचिएगा।
यह भी पढ़िए....
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम 'तेंदुलकर-एंडरसन' सीरीज किया गया, गावस्कर हुए नाखुश
गावस्कर ने विराट कोहली के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, एडिलेड में ग्लव्स दिखाने की वजह बताई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।