भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी
हैमिल्टन। स्टार समाचार वेब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय पारी की बात करें तो, टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा और नमन धीर मौजूद हैं। पावरप्ले में शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 93 रनों की शानदार साझेदारी हुई। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। उन्हें ब्लेयर टिकनर ने आउट कर इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा। उनके बाद श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिफ्टी बनाने के तुरंत बाद वह भी आउट हो गए।
पावरप्ले में लगे झटके
भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाया। संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों शुरूआती झटकों को एडम मिल्ने ने अपने नाम किया।
अय्यर की फिफ्टी, अगली ही गेंद पर आउट
श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नाथन स्मिथ की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। हालांकि, इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वे आउट हो गए। स्मिथ की शॉर्ट गेंद पर पुल खेलने की कोशिश में श्रेयस के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और विकेटकीपर टिम साइफर्ट ने कैच पकड़ लिया। श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट
10.2 ओवर में भारत का तीसरा विकेट गिरा। ब्लेयर टिकनर ने ईशान किशन को नाथन स्मिथ के हाथों कैच कराया। ईशान 32 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। ईशान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और डीप मिडविकेट पर खड़े स्मिथ ने आसान कैच पकड़ लिया।
ब्रेसवेल के ओवर में 27 रन बने
भारत ने 10वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल के खिलाफ 27 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। श्रेयस ने ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का जड़ा। इसके बाद चौका और फिर छक्का लगाया। ईशान ने भी लगातार एक छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में ब्लेयर टिकनर ने शॉर्ट फाइन पर श्रेयस अय्यर का कैच भी छोड़ा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने 121 रन से शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शतकों की बदौलत भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह