उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के साथ विराम लेगी। धाम के कपाट दोपहर 2:56 बजे बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद धाम में 21 नवंबर से होने वाली पंच पूजा और भगवान बदरी विशाल के विग्रहों की शीतकालीन गद्दीस्थल पांडुकेश्वर व ज्योतिर्मठ के लिए प्रस्थान की तिथि भी घोषित की गई।

केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बंद होंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के साथ विराम लेगी। धाम के कपाट दोपहर 2:56 बजे बंद किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद धाम में 21 नवंबर से होने वाली पंच पूजा और भगवान बदरी विशाल के विग्रहों की शीतकालीन गद्दीस्थल पांडुकेश्वर व ज्योतिर्मठ के लिए प्रस्थान की तिथि भी घोषित की गई। वहीं केदारनाथ धाम के साथ ही द्वितीय केदार मध्यमेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त भी तय हो गए हैं। परंपरा के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बंद होंगे। इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली शीतककालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। तय हुआ है कि कपाट बंद होने के तुरंत बाद बाबा केदार की पंचमुखी विग्रह डोली यात्रा रात्रि प्रवास के लिए अपने पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 24 अक्टूबर को डोली गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर और 25 अक्टूबर को शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। आपदा के बावजूद अभी तक 14,20,357 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और 16,02,420 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भी विचार रखे।
वहीं, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे बंद किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद बाबा मध्यमेश्वर की डोली रात्रि विश्राम के लिए गौंडार के लिए प्रस्थान करेगी। 19 नवंबर को डोली राकेश्वर मंदिर, 20 नवंबर को गिरिया और 21 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। वहीं तय हुआ कि छह नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव विग्रह डोली प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान करेगी। सात नवंबर को डोली भनकुन और आठ नवंबर को शीतकालीन प्रवास स्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी।
भैयादूज पर 23 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र व आयुष्मान योग में दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद देवी यमुना की विग्रह डोली समेश्वर देवता की अगुआई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली स्थित यमुना मंदिर पहुंचेगी।
21 नवंबर : सुबह भगवान गणेश की पूजा होगी और शाम को बंद किए जाएंगे गणेश मंदिर के कपाट।
22 नवंबर : आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट होंगे बंद।
23 नवंबर : बंद होगा खडग पुस्तक का वाचन।
24 नवंबर : माता लक्ष्मी को अर्पित होगा कढ़ाई भोग। इसके बाद माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का न्योता देने लक्ष्मी मंदिर जाएंगे रावल।
25 नवंबर : गर्भगृह में विराजमान होंगी माता लक्ष्मी। दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे धाम के कपाट।
26 नवंबर : भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि एवं बालसखा उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी व भगवान बदरी विशाल के वाहन गरुड़जी के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ के लिए करेगी प्रस्थान।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।