साइबर ठगों से आम लोगों के साथ ही अब आईएएस अफसरों को भी सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल को अनदेखा करें।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
साइबर ठगों से आम लोगों के साथ ही अब आईएएस अफसरों को भी सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया और लोगों को संदेश भेजकर 50 हजार की डिमांड कर डाली। हालांकि सतर्कता के चलते ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया। दरअसल, भाजपा निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की गई है। अज्ञात आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी निकालकर वाट्सएप पर उनके नाम से रिश्तेदार और सहयोगियों से संदेश भेजे। आरोपी ने पहले उनसे हालचाल जाना और फिर में उनको संदेश भेजकर अपने निजी काम के लिए उक्त राशि की मांग की।

हालांकि फर्जीवाडे का शक होने पर नगर निगम आयुक्त के रिश्तेदार ने फोन पर उनको जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना चलवाकर जागरुक किया।
आरोपी ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन का मोबाइल 84562082285 पर उनकी फोटो डीपी में लगाई और उनके नाम से अकाउंट बनाया। आरोपी ने खुद को बैठक में व्यस्त बताते हुए निगम के स्टाफ के दो लोगों से 50 हजार रुपए की मांग की। आरोपी ने राशि एचडीएफसी बैंक की के खाते ( 50100553727629) नाम रिया इकरोया, में डालने के लिए कहा।
इधर, भनक लगते ही निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल को अनदेखा करें। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें। निगम प्रशासन ने साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दे दी है।
मुझे इस पूरे घटनाक्रम की शुक्रवार शाम को जानकारी मिली थी। स्टाफ से दो लोगों से डिमांड की गई थी। बाद में उनके द्वारा जानकारी साइबर पुलिस में दी गई है।
संस्कृति जैन, नगर निगम आयुक्त भोपाल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।