नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।

नवरात्रि में दस्तक देंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज

मुंबई। स्टार समाचार वेब
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। छह एपिसोड की लिमिटेड सीरीज 13 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज लेखिका मेलानी राबे के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है। लेखिका अपनी बहन की हत्या के बाद पिछले 10 वर्षों से घर से बाहर नहीं निकली है। एक दिन उसे टीवी पर एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसे देखकर उसे लगता है कि वही उसकी बहन का हत्यारा है। वह सच्चाई सामने लाने के लिए एक जोखिम भरी योजना बनाती है।
कॉफी विद करण सीजन
निर्माता-निर्देशक का चर्चित शो कॉफी विद करण का नौवां सीजन इस वीक रिलीज होगा। यह सीजन आखिरी भी है। यह सेलिब्रिटी टॉक शो है। इसमें करण जौहर इंडस्ट्री के सितारों के साथ दिलचस्प बातें करते हैं और कई अनसुने किस्से बाहर आते हैं। 14 अक्टूबर से कॉफी विद करण सीजन 9 को दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
एक्शन सीरीज विजन क्वेस्ट
यह मार्वल की सुपरहीरो एक्शन सीरीज है। दर्शक इसे 14 अक्तूबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। हालांकि, स्पष्ट कर दें कि 14 अक्टूबर को इसका पहला और दूसरा एपिसोड स्ट्रीम होगा। यह सीरीज हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी।
डार्क कॉमेडी सैक्रिफाइस
यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक अहम भूमिकाओं में हैं। इसे 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न
चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो के पिछले सीजन के मशहूर सिंगर्स इसमें नजर आएंगे जो सिंगिंग मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इस शो के जज होंगे हिमेश रेशमिया। वहीं, अभिजीत सावंत, सलमान अली समेत कई पूर्व प्रतियोगी इस शो में नजर आएंगे। इसका प्रीमियर एपिसोड 17 अक्टूबर को आएगा। वहीं, हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे यह शो प्रसारित होगा। इसे सोनी पर देख सकेंगे।
लव इन डिस्गाइज
अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत लव इन डिस्गाइज 19 अक्टूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह