आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले। वहीं रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले।
600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 218 अंक ऊपर
जापान में शेयर बाजार अवकाश के कारण आज बंद
मंगलम की वापसी से आइडिया के शेयरों में भी तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में आज 4 परसेंट तक गिरावट
अभी के कारोबार में बाजार में चौतरफा हरियाली छाई
मुंबई। स्टार समाचार वेब
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले। वहीं रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया। दरअसल, बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार शुरुआत हुई। वैश्विक मोर्चे पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव के जल्द सुलझने की उम्मीदों ने बाजार की धारणा को काफी मजबूत किया है। इसके चलते शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आधे-आधे प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई और बाजार में हरियाली छा गई।
निफ्टी 50 के टॉप 5 गेनर्स
| टॉप 5 गेनर्स | कीमत | बदलाव (₹) | बदलाव (%) |
| इंडिगो | 4320 | 85.40 | 2.01 |
| श्रीराम फाइनेंस | 980 | 15.60 | 1.62 |
| TMPV | 345 | 5.20 | 1.53 |
| एडवांस्ड एंजाइम्स | 252 | 3.52 | 1.44 |
| बजाज फिनसर्व | 1820 | 15.40 | 1.43 |
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल
बाजार खुलते ही निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 657.22 अंक उछलकर 77,675.01 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 218 अंकों की मजबूत रैली के साथ 24,250.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती रुझानों में सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी ने 24,150 का अहम स्तर पार कर लिया।
निफ्टी 50 के टॉप 5 लूजर्स
| टॉप 5 लूजर्स | कीमत | बदलाव (₹) | बदलाव (%) |
| L&T | 3974 | 80.50 | 1.99 |
| HUL | 2330 | 29.60 | 0.49 |
| आईटीसी | 310 | 1.35 | 0.48 |
| ONGC | 288 | 0.00 | 0.47 |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज | 1469 | 4.90 | 0.04 |
एशियाई बाजार में भी आज तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7,355 | +434 | 5.99% |
| निक्केई (जापान) | 59,513 | +228 | 0.38% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26,158 | +259 | 0.82% |
बाजार में तेजी के मुख्य कारण
शेयर बाजार में इस सकारात्मक रुख के पीछे मुख्य रूप से कुछ बड़े वैश्विक और आर्थिक कारण रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। ईरान-अमेरिका युद्ध के जल्द समाधान की बढ़ती उम्मीदों ने बाजार के जोखिम को कम किया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रही नरमी ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है, जिसका सीधा असर बाजार की तेजी पर दिखा है।
अमेरिकी बाजार में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49,298 | +356 | 0.73% |
| नैस्डैक | 25,326 | +258 | 1.03% |
| S&P 500 | 7,259 | +58 | 0.81% |
7 दिन में FII ने 8,834 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +2,603 | +10,854 | +35,962 |
| FII/FPI | -3,622 | -8,834 | -44,492 |
आइडिया के शेयरों उछाल
व्यापक बाजार की इस तेजी के बीच, कॉपोर्रेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को बीएसई पर 3.2 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई और शेयर 11.15 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
आइडिया में कुमार मंगलम की वापसी
तेजी का मुख्य कारण कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में हुआ बड़ा बदलाव है। अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को दूरसंचार फर्म में फिर से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पांच साल पहले, जब कंपनी भारी वित्तीय संकट से घिरी थी, तब बिड़ला ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। पांच साल बाद उनकी इस वापसी को बाजार ने काफी सकारात्मक रूप से लिया है। वोडाफोन आइडिया के नेतृत्व में कुमार मंगलम बिड़ला की वापसी से कॉपोर्रेट जगत में एक नई हलचल पैदा हुई है।

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले। वहीं रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 94.99 पर पहुंच गया।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।
05 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी। MCX पर सोना ₹1,49,550 पर पहुंचा, वहीं चांदी में गिरावट। जानें दिल्ली, मुंबई और भोपाल के ताजा रेट्स।
4 मई को पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 355 अंक और निफ्टी 121 अंक चढ़कर बंद हुए। रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी रही
आज 4 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,906 की कमी आई है, जबकि चांदी ₹3,906 महंगी हो गई है। जानें 2026 में अब तक की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पाइसजेट और अजय सिंह की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए 144 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश बरकरार रखा है और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।
1 मई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,660 और चांदी ₹2.44 लाख के पार है। महानगरों के रेट्स यहाँ देखें।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नेतृत्व परिवर्तन। रवि के ने 22वें सीएमडी के रूप में पदभार संभाला। जानें उनके 30 वर्षों के अनुभव और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए उनके विजन के बारे में।
घरेलू सर्राफा बाजार और MCX पर आज सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं। 24 कैरेट सोना ₹1,50,480 और चांदी ₹2,41,610 के पार पहुंची। पढ़ें पूरी वेदर रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह