यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।

फिल्म ने प्री-सेल्स बुकिंग में ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया
कियारा आडवाणी- तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस
मुंबई। स्टार समाचार वेब
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज किया जा चुका है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे आज तीन दिन हो चुके हैं। ऐसे में इन तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर बंपर कमाई कर ली है। अब तो इसने कई फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है।
तीन दिनों में कितना कमाया
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में बंपर कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन 8 घंटे में ही 91 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गए थे और इसने 4.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ दिया था। इसने 10.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ब्लॉक सीटों के साथ 18.28 करोड़ रहा। सनी देओल की बॉर्डर 2 के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन बिना ब्लॉक सीटों के साथ 12.5 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 17.5 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म ने तीसरे दिन भी बंपर कमाई की। खबर लिखे जाने तक 'टॉक्सिक' ने बिना ब्लॉक सीट के 25.71 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 34.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इसके अभी तक 684556 टिकट्स बिक चुके हैं और फिल्म को ऑल ओवर इंडिया में 14430 शोज मिले हैं।
एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
इसके साथ ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई के बाद बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 'द राजा साब' (15.31 करोड़) और 'पेद्दी' (20.66 करोड़) को पछाड़ दिया है।
4 साल बाद स्क्रीन पर दिखेंगे यश
गौरतलब है कि यश ने पिछले 4 सालों से एक फिल्म नहीं रिलीज की है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'केजीएफ 2' में देखा गया था, जिसे साल 2022 में रिलीज किया गाय था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रॉफिट मिला था। इसके बाद से ही फैंस एक्टर की फिल्मों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे, जो कि 'टॉक्सिक' के जरिए 2026 में जाकर खत्म हो रहा है। इस फिल्म को 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह