उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।

चार माह पुरानी बताई जा रही कार, नहीं खुल सके गेट
बाराबंकी। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं। मौके की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही थी कि चालक ने बाहर निकलने के लिए दरवाजे खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। हालांकि, कार का दरवाजा लाक होने और चालक के बाहर नहीं निकल पाने के कारणों की अब जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया
घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों ने रात में डेढ़ बजे टायर फटने की आवाज और आग की रोशनी देखी थी। सुबह 5:15 बजे ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान कार के पंजीयन नंबर से सफदरगंज के नोहरी का पुरवा मजरे दोहरी निवासी राम वर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा के रूप में हुई। कार उनकी पत्नी राधापति के नाम पर पंजीकृत बताई गई है। प्रदीप कार ने चार माह पूर्व ही कार खरीदी थी और टैक्सी में चलते थे। प्रधान की सूचना पर सुबह पुलिस और दमकल टीम पहुंची। सफदरगंज कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कारणों और चालक के बाहर नहीं निकल पाने की परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को लोकतंत्र, तमिल भाषा और संस्कृति के लिए खतरा बताया।
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। जानिए INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेताओं के साथ 70 मिनट की लंबी बैठक के बाद स्टालिन ने राज्य के हितों और 2027 के परिसीमन को लेकर क्या कहा।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इससे पहले वे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मिले थे। जानिए इन मुलाकातों के बाद शमी के राजनीति में आने की अटकलों पर क्या है अपडेट।
परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के बाद द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन विपक्षी और सहयोगी दलों के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सत्तारूढ़ टीवीके ने द्रमुक के पिछले प्रस्तावों और बयानों का हवाला देते हुए तीखे सवाल पूछे हैं।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ के 100 साल समाज के लिए काम करने का अवसर हैं। जानिए युवाओं, भारतीय लोकतंत्र और एकता पर उन्होंने क्या कहा।
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले एक 54 वर्षीय पूर्व आतंकी की किशनगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उसके डूबने की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, वह वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए एलओसी पार कर गुलाम जम्मू कश्मीर जाने की कोशिश कर रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद करते हुए कहा कि यह मंच समाज के हर वर्ग की उपलब्धियों को सामने लाने के साथ चुनौतियों पर चर्चा और जागरूकता फैलाने का माध्यम है। उन्होंने इस कड़ी में सबसे पहले ड्रग्स यानी नशे की लत का मुद्दा उठाया।
परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी सहयोगी पार्टियों, डीएमके और एनसीपी को अपने खेमे में वापस लाने के लिए कांग्रेस ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी हताहत बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
परिसीमन विधेयक और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल गांधी को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।