उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।

खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग
अम्बेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या में आतंक का पर्याय बना था
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था। दरअसल, लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी और कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव पुलिस की गोली लगने से मारा गया। बीती देर रात एएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस और शातिर अपराधी संजय उर्फ संजीव के बीच आमना-सामना हो गया। खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजय उर्फ संजीव को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिल्डर हत्याकांड का शूटर था संजीव
मारा गया अपराधी संजय उर्फ संजीव, मूल रूप से अम्बेडकरनगर जनपद के थाना अहिरौली अंतर्गत ग्राम चक कोदार का निवासी था। वह बीते 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।
खान मुबारक गैंग से थे संबंध
संजय एक आदतन और जघन्य अपराधी था। उसने अम्बेडकरनगर के कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा और कुख्यात खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या और रंगदारी जैसी कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था। अम्बेडकरनगर के अलावा बस्ती और अयोध्या जनपद में भी उसने हत्या के कई जघन्य अपराध किए थे, जिसके चलते वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था।
यह भी पढ़िए....
आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर
चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह