उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

हत्या के बाद 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई थी
परिजनों ने की मांग- हत्यारों के घर पर चले बुलडोजर

गाजियाबाद।स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या केस में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी 50 हजार इनामी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस संबंध में ट्रांस हिंडन उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा में बकरीद पर (28 मई) को असद ने सूर्या को चाकू मार दी थी, जिसमें इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी। उधर, गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी असद की मौत पर सूर्या की मां सरोज का बयान सामने आया है। सूर्या की मां का कहना है कि अन्य आरोपियों का भी इसी तरह से एनकाउंटर हो।
हत्या के बाद फरार था असद
हत्याकांड में असद पुत्र नवाब मुख्य आरोपी वांछित था, जिसके ऊपर 50,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। 31 को हुई मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान असद निवासी मदरसे वाली गली थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई जिसको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, इस दौरान घायल बदमाश असद की मौत हो गयी।
बाइक विवाद पर की थी हत्या
दरअसल, बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपी असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएम की हिदायत से जागी पुलिस
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर आपसे नहीं संभल रहा है तो बता दो। इसके चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई कर दी।
हत्यारों के घरों पर चले बुलडोजर
सूर्या की मां सरोज ने गाजियाबाद पुलिस से मांग की है कि हत्यारों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने से बुलाकर सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूर्या की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
सूर्या की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। जब शनिवार को सूर्या का शव घर पहुंचा था तो हिंदू संगठन के लोगों ने उनके पर पहुंच कर हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के केंद्र सरकार के फैसले के छह साल बाद, इसरो के कर्मचारी संघों ने इस नीतिगत बदलाव की दिशा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 9 प्रमुख कर्मचारी संघों ने एक संयुक्त मांग पत्र सौंपकर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के उग्र रूप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के आरा में आज तड़के 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। एक जनरल और एक एसी बोगी पटरी से उतर गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।