मध्यप्रदेश की बेटी आयुषी वर्मा की सफलता से विंध्य ही नहीं, बल्कि पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने साबित किया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

आयुषी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की बेटी आयुषी वर्मा की सफलता से विंध्य ही नहीं, बल्कि पूरा मध्यप्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने साबित किया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा की आयुषी वर्मा ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में देशभर में 24वीं रैंक हासिल की है। आयुषी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। यूपीएससी सीडीएस का रिटेन एग्जाम देने बाद उनके 5 इंटरव्यू हुए जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। आयुषी वर्मा ने स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही सेना में जाने का मन बना लिया था। आयुषी वर्मा ने कहा कि जब मैं स्कूल जाती थी उसे समय रीवा की रहने वाली अवनी चतुर्वेदी का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ था। उनके सिलेक्शन के बाद पूरे शहर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर को देखकर ही मैंने सोच लिया था कि मैं भी सेना में जाऊंगी। आयुषी वर्मा ने बताया कि वह ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद संभालेंगी। आयुषी अब आॅफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेंगी। वहां वे नेतृत्व, रणनीति और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करेंगी।
आयुषी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रीवा के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। उनके पिता रमेश वर्मा एक स्पोर्ट्स आॅफिसर हैं। मां ममता वर्मा गृहिणी हैं। आयुषी बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। खेलों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। वे जूडो और कराटे की चैंपियन रह चुकी हैं। परिवार के अनुशासन और शिक्षा के वातावरण ने उन्हें हमेशा नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
पढ़ाई के दौरान आयुषी को परिवार का पूरा सहयोग मिला। उनके बड़े भाई भी एसएसबी कैंडिडेट रहे, लेकिन मेडिकल कारणों से चयनित नहीं हो पाए। बावजूद इसके उन्होंने आयुषी को हर कदम पर मार्गदर्शन और हौसला दिया।
आयुषी की सफलता में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा। पिता रमेश वर्मा ने कहा-आयुषी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। खेलों में भी हमेशा आगे रही। उसने लक्ष्य तय किया और मेहनत से सीडीएस पास कर दिखाया। उनकी मां ममता वर्मा ने भावुक होकर कहा-बेटा हर्ष वर्मा भी सेना में जाना चाहता था। लेकिन मेडिकल कारणों से उसे मौका नहीं मिला। आज आयुषी ने यह सपना पूरा कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।