मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन जहां से मैं विधायक हूं, वहां 1235 में हम कमजोर थे तो महाकाल का मंदिर तोड़ दिया गया। शासन मजबूत हुआ तो ढाई साल में महाकाल का मंदिर बन गया। बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी ने नया कॉरिडोर बनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वदेशी से स्वावलंबन राज्य स्तरीय संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देंगे, लेकिन जो रोजगार देगा उसको विशेष लाभ देंगे। ऐसे उद्योगों में रोजगार पाने वाले युवाओं को पांच हजार रुपए महीना दस साल तक सरकार देगी। हर सरकार की अपनी पॉलिसी होती है, लेकिन समाज की जागृति भी जरूरी होती है। स्वदेशी जागरण मंच के साथ सरकार स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती रहेगी। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित स्वदेशी से स्वावलंबन संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि हमारे पास स्वदेशी विकल्प हैं। इनके दम पर हम हर परिस्थिति से निपट सकते हैं। हमारे जीवन से लेकर समाज की जागृति का अपना कल्चर है। सभी संघर्षों से हम बाहर निकलकर आते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन जहां से मैं विधायक हूं, वहां 1235 में हम कमजोर थे तो महाकाल का मंदिर तोड़ दिया गया। शासन मजबूत हुआ तो ढाई साल में महाकाल का मंदिर बन गया। बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी ने नया कॉरिडोर बनाया। उन्होंने काशी में हमारी अलग प्रकार की आस्था बनाई है। हमने उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भगवान महाकाल के परिवार को आगे लाने का प्रयास किया।
संगोष्ठी के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार जन अभियान परिषद के माध्यम से सभी अभियान चलाने में सक्षम है। चाहे मिट्टी के गणेशजी हों या पानी बचाने का अभियान हो। सारे ऐसे अभियान चले हैं जो समाज को आगे बढ़ाएंगे। स्वदेशी आंदोलन एक बड़ा विषय है। लोगों को जन अभियान परिषद ऐसे ही जागरूक करे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ेगी। प्रदेश भी आगे बढ़े और रोजगार भी आगे बढ़े। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकार तो प्रयास करेगी कि जब तक हमारे आचरण में स्वदेशी नहीं आ जाता, तब तक हम अपनी अर्थव्यवस्था को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।