प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के तीन सफल सीजन के बाद अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिसके जरिए एक बार फिर बाबा निराला के काले रहस्यों की दुनिया ओटीटी पर लौटने के लिए तैयार है।
लंबे इंतजार के बाद 22 अगस्त 2026 को मेकर्स और स्टार कास्ट ने शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। हालांकि अभी तक सीरीज की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि पिछले सीजन की तरह इसे भी एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
'आश्रम' के तीसरे सीजन का अंत काफी नाटकीय मोड़ पर हुआ था, जहां काले कारनामों के खुलासे के बाद बाबा निराला को जेल की हवा खानी पड़ी थी। उनके जेल जाने के बाद भोपा स्वामी ने आश्रम की गद्दी संभाल ली थी, जबकि पम्मी पहलवान ने भी पासा पलटते हुए भोपा की मुख्य सेविका बनकर अपनी पूरी जिंदगी आश्रम को समर्पित कर दी थी। दर्शकों को लगा था कि कहानी यहीं समाप्त हो गई है, लेकिन मेकर्स ने इसमें नया अध्याय जोड़ने का फैसला किया है।
इस सीरीज में बॉबी देओल ने 'बाबा निराला' का मुख्य किरदार निभाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया और बॉलीवुड में एक शानदार कमबैक किया। उनके साथ चंदन रॉय सान्याल ने 'भोपा स्वामी' के किरदार में जान फूंक दी, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। 'आश्रम' की सफलता के बाद बॉबी देओल को कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले, जिनमें 'एनिमल', 'कांगुवा', 'अल्फा' और अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंदर' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के शार्प शूटर रेहान की पूरी कहानी। जानें कैसे 9वीं फेल वेल्डर से बना अपराधी, मां और पिता के खुलासे।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 27 अक्टूबर को होगा। 3D स्क्रीनिंग में मेहमान भारतीय पारंपरिक पोशाक में शामिल होंगे।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।