जिला अस्पताल सहित मैहर और अमरपाटन सिविल अस्पताल में आभा आईडी पंजीयन को लेकर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। डायरेक्ट्रेट के निर्देश अनुसार पैथोलॉजिकल जांच अब आभा आईडी से ही की जा रही है। केवल आपात स्थिति में ही बिना आभा आईडी जांच की अनुमति दी जा रही है। दो दिनों में कुल 1139 मरीजों ने पंजीयन कराया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में इस समय बृद्धि देखने को मिल रही है। इनमे से अधिकांश मरीजों को पैथालॉजिकल जांच के लिए भी सलाह दी जा रही है। डायरेक्ट्रेट के निदेर्शानुसार वर्तमान में ओपीडी और भर्ती मरीजों को पैथालॉजिकल जांच कराने के लिए आभा आईडी अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए जिला अस्पताल के नैदानिक केंद्र में अलग से विंडो काउंटर संचालित किया जा रहा है। इस काउंटर में भी मरीज अपना आभा आईडी पंजीयन कराने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। जिले में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल मैहर और सिविल हॉस्पिटल अमरपाटन में लैब जांच में आभा आईडी के बाद ही पैथोलोजिकल जांचे की जा रही हैं। बीते दो दिनों 19 एवं 20 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में तीनो जगह में कुल 1139 मरीजों ने पैथोलोजिकल जांच के लिए अपना पंजीयन कराया। जिसमे से 1079 मरीजों की आभा आईडी बनाकर जांच की गई वहीं 60 मरीजों की जांच बिना आभा आईडी के की गई।
दो दिनों में जिला अस्पताल लैब पहुंचे 700 मरीज
जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते दो दिन में 700 मरीज लैब में अपनी पैथोलोजिकल जांच कराने पहुंचे। जिसमे से 649 मरीजों की आभा आईडी बनाकर खून आदि की जांच की गई, जबकि 51 मरीजों के पास उपलब्ध दस्तावेज न होने के चलते एमरजेंसी में बिना आभा आईडी के ही पैथोलोजिकल जांच की गई। इसी प्रकार सिविल अस्पताल मैहर में दो दिनों में 261 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से 256 मरीजों की जांच आभा आईडी बनाकर जबकि पांच मरीजों की बिना आभा आईडी के जांच की गई। सिविल अस्पताल अमरपाटन की बात करें तो यहां दो दिनों में 178 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से 174 मरीजों को आभा आईडी बनाकर जांच की गई, शेष मरीजों को बिना आईडी के ही लाभ दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।