27 अक्टूबर से रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयरलाइंस का 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। प्लेन दिल्ली और प्रयागराज के बीच सेवा देगा, सप्ताह में चार दिन संचालित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को नया बढ़ावा मिलेगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अब विंध्यवासियों को प्रयागराज और दिल्ली तक की सीधे प्लाइट्स का मजा मिलेगा। 27 अक्टूबर का डेट 72 सीटर प्लेन उड़ान भरने के लिए तय कर दिया गया है। एलायंस एयरलाइंस ने डेट फाइनल कर दी है। सेड्यूल पहुंच गया है। दिवाली के बाद छठ पर यह सौगात रीवा सहित विंध्य के लोगों को मिलेगी।
आपको बता दें कि विंध्य को रीवा एयर पोर्टल की सौगात मिली। यहां से भोपाल के लिए 6 सीटर प्लेन ने उड़ान भरी। पहले यह सेवा सिर्फ सप्ताह में पांच दिन से शुरू हुई बाद में जब यात्री मिलने लगे तो हर दिन कर दिया गया। एयरपोर्ट रीवा में 6 सीटर के बाद नई सेवा शुरू की गई। प्लेन का साइज भी बढ़ा और सीट की संख्या भी बढ़ाई गई। 16 सीटर प्लेन ने उड़ान भरी। अब मामला यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने 72 सीटर प्लेन का सपना विंध्य के लोगों को दिखाया। वह सपना अब पूरा होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट से 72 सीटर वाली प्लेन के उड़ान भरने की तैयारियां शुरू हो गई है। एयरलाइंस की भी तलाश खत्म हो गई है। एलाइंस एयरलाइन ने हामी भर दी है। अक्टूबर के अंत में इस सेवा को शुरू करने जा रही है। अब रीवा के एयरपोर्ट से 72 सीटर प्लेन उड़ान भरेगी। इस नई सेवा के शुरू होने से विंध्य को विकास के नए पंख लगेंगे। इसका फायदा सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा और शहडोल को मिलेगा।
दिल्ली वाया प्रयागराज से रीवा पहुंचेगी प्लेन
एलायंस एयर लाइंस 72 सीटर प्लेन 27 अक्टूबर से शुरू कर रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर एयरलाइंस का स्टेशन भी खोलेगी। 72 सीटर प्लेन दिल्ली से रीवा के बीच उड़ान भरेगी। हालांकि यह सीधे न जाकर प्रयागराज से होकर पहुंचेगी। इससे यहां के लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा। दिल्ली के साथ ही प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिल पाएगा। एलायंस एयरलाइंस सप्ताह में चार दिन ही उड़ान भरेगी।
इंडिगो का भी है इंतजार
रीजनल पर्यटन कान्क्लेव में इंडिगो ने भी 72 सीटर विमान रीवा से चलाने की हामी भरी थी लेकिन वह पीछे ही रह गया। अभी तक इंडिगो का कोई भी सेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी यह भी तय नहीं हो पाया है कि वह अपनी सेवाएं कब से शुरू करेगा। इंडिगो यदि भविष्य में 72 सीटर विमान की शुरुआत करती है तो रीवा से इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। इंदौर जाने वालों को भी राहत मिलेगी। चंद घंटों में लोग इंदौर पहुंच जाएगे। इस सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
एलायंस एयरलाइंस 72 सीटर विमान 27 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है। प्रयागराज होकर रीवा से दिल्ली के बीच सेवाएं शुरू की जाएंगी। कंपनी सप्ताह में चार दिन सेवाएं देगी।
शुभम शर्मा, प्रबंधक, रीवा एयरपोर्ट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।