बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर महू में उत्सव का माहौल। सीएम मोहन यादव ने संविधान को अमर बताया, वहीं जीतू पटवारी ने घेरा। जानें आधी रात के भव्य आयोजन और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट।

महू (इंदौर)। स्टार समाचार वेब
संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती आज उनकी जन्मस्थली महू में पूरे वैभव और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। 12 अप्रैल से शुरू हुआ उत्सव आज अपने चरम पर है, जहाँ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और देश के कोने-कोने से लाखों अनुयायी और बौद्ध भिक्षु बाबा साहेब के चरणों में शीश नवाने पहुँचे हैं।

मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने महू पहुँचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक लाख से अधिक अनुयायियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने न केवल संविधान दिया, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को एक चट्टान जैसा मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को अमर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने बाबा साहेब के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रासंगिक बताया।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सुबह महू पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ बाबा साहेब का नाम लेती है और दूसरी तरफ संविधान से खिलवाड़ कर रही है। पटवारी ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा को बाबा साहेब के विचारों से प्रेम है, तो दलितों पर अत्याचार की घटनाएं क्यों नहीं रुक रही हैं?

जयंती के अवसर पर महू के काली पलटन स्थित जन्म स्मारक पर सोमवार देर रात 12 बजे एक अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला। ठीक 12 बजते ही बाबा साहेब को विशेष 'मानवंदना' दी गई और 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया। इसके तुरंत बाद हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को सतरंगी रोशनी से सरोबार कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'जय भीम' के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्मारक समिति और प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।
शीतल पेयजल और कारपेट: स्मारक समिति के सचिव राजेश वानखेड़े ने बताया कि श्रद्धालुओं को तपती जमीन से बचाने के लिए पूरे परिसर में कारपेट बिछाए गए हैं और जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
आवास और भोजन: महू एसडीएम राकेश परमार के अनुसार, शासन के निर्देश पर बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए बड़े स्तर पर भोजन और रुकने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।