सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। यह सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का जाल अधिक दिखाई देती है। क्षेत्र से गुजरने वाले भारी कोल वाहनों की 24 घंटे लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। हल्की बारिश होते ही गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया, चारपहिया और छोटे व्यावसायिक वाहन दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं। गुरूवार को इसी मार्ग पर एक ऑटो गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन से की गई लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हर दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से वाहन चालक अचानक असंतुलित हो जाते हैं,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मरम्मत के अभाव में बढ़ रही परेशानी
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग कोयला परिवहन में लगे भारी वाहन करते हैं। लगातार ओवरलोड ट्रकों के दबाव से सड़क की परत उखड़ चुकी है लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत के लिए न तो कंपनी प्रबंधन गंभीर दिखाई दे रहा है और न ही संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों से होने वाले नुकसान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए तथा कोल परिवहन करने वाली कंपनियों को भी सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।