पन्ना जिले के अमझिरिया गांव में बोटिंग सुविधा और ईको पार्क का निर्माण तेजी से जारी है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रशंसा की। 15 अगस्त तक लोकार्पण प्रस्तावित है। यह पहल न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को रोजगार और ग्राम विकास में भी नई दिशा देगी।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना विकासखण्ड अंतर्गत जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मनकी के ग्राम अमझिरिया के प्राचीन तालाब को पर्यटन विकास के दृष्टिगत संवारा जा रहा है। अमानगंज रोड पर अमझिरिया गांव में मुख्य मार्ग के किनारे बोटिंग सुविधा एवं ईको पार्क विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। आगामी 15 अगस्त तक इसका लोकार्पण प्रस्तावित है। कलेक्टर सुरेश कुमार ने पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर विकसित किए जा रहे स्थल का गुरूवार को निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा विकास कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा की और आगंतुकों की सुविधाओं और सुरक्षा के मापदंड अनुसार अविलंब जरूरी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर द्वारा अधिकारियों के साथ बोटिंग का लुत्फ उठाया गया।
परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि यहां आगामी समय में चरणवार सभी पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने प्राचीन जल संरचना और कुओं को आकर्षक तरीके से तैयार करने और स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैफेटेरिया तथा ग्राम पंचायत द्वारा पर्यटन सुविधाओं के संचालन की पहल की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत पन्ना जिले में अपार संभावनाएं हैं। आगामी दिवसों में वन विभाग से समन्वय कर ट्रेकिंग शुरू कराने का प्रयास भी होगा। इससें स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। होमगार्ड के एसडीआरएफ दल द्वारा आज अमझिरिया में राहत बचाव दल को जरूरी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। ग्राम के चयनित 11 युवाओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इन युवाओं द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। यहां पर्यटन विभाग के विशेषज्ञ द्वारा शीघ्र ही निरीक्षण कर तकनीकी कार्यों का प्रस्ताव एवं डीपीआर भी तैयार किया जाएगा। निरंतर पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की योजना भी तैयार की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अशोक कुमार चतुवेर्दी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार एवं पियूष मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ आनंद शुक्ला सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय, प्लाटून कमांडर सत्यपाल जैन, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा भी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।