अनिल कपूर और राधिका मदान स्टारर एक्शन-थ्रिलर 'सूबेदार' जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। जानें फिल्म की कहानी और अनिल कपूर के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में।
By: Star News
Feb 06, 20263:58 PM
एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक सामने आ चुकी है। पोस्ट-प्रोडक्शन की वजह से देरी का सामना कर रही यह फिल्म अब रिलीज की राह पर है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला दमदार पोस्टर साझा किया है, जिसमें अनिल कपूर का इंटेंस और एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

लंबे इंतजार के बाद यह पुष्टि हो गई है कि 'सूबेदार' का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक किसी खास तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही स्ट्रीम की जाएगी।
सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सेना से विदा लेकर एक शांत जीवन जीने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसके परिवार पर मुसीबत के बादल मंडराते हैं, तो वह फिर से अपने पुराने और खतरनाक रूप में लौट आता है। फिल्म में न केवल जबरदस्त एक्शन होगा, बल्कि बाप-बेटी के रिश्तों की एक भावुक कहानी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।
70 के दशक के बाद भी अनिल कपूर का जादू बरकरार है। 'वॉर 2' की सफलता के बाद, वे इस साल यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' में भी अहम रौल निभाते नजर आएंगे।