सतना और मैहर जिले में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। जून में 1454 लोग जानवरों का शिकार बने और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा। जिला अस्पताल में हर माह औसतन 2000 से अधिक एआरवी डोज लगाई जा रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अमूमन कुत्ते को वफादार व मानव मित्र माना जाता है जो हर परिस्थिति में इंसानों की सुरक्षा रता है लेकिन अब शहर के कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं, जिससे शहर वासियों के बीच आवारा कुत्तों व बंदरों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन जिला अस्पताल के साथ जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 5 से 10 डॉग बाईट के केस सामने आ आ रहे हैं। जून माह में 1454 लोगों को जानवरों ने अपना शिकार बनाया जिन्हे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाना पड़ा। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक सतना व मैहर जिले में एक माह में 1301 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा 86 लोगों को बन्दर ने नोचा वहीं 60 लोगों को बिल्ली ने काटा जबकि 7 लोगों को अन्य जानवरों ने काटा।
मंकी- कैट बाइट के केस अमरपाटन में सबसे ज्यादा
मंकी बाइट के मामले पर गौर करें तो जिला अस्पताल में 7, अमरपाटन में 40, रामपुर बाघेलान में 2, कोठी में 6, उचेहरा में 3, मझगवां में 13, नागौद में 8 और मैहर में 7 केस दर्ज किए गए। इसी प्रकार जिला अस्पताल में 6 मामले बिल्ली के काटने के सामने आए हैं, जबकि अमरपाटन में 19, रामपुर बघेलान में 6, कोठी में 2, उचेहरा में 2, मझगवां में 4, नागौद में 7, मैहर में 14 मामले कैट बाइट दर्ज किए गए।
बढ़ी एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग
शहर और आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते जिला अस्पताल में हर महीने बड़ी संख्या में मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंच रहे हैं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि डॉग बाइट या कोई भी जानवर काट देने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए मरीजों को समय पर चारों डोज लगे। जिला अस्पताल की इंजेक्शन प्रभारी भारती पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में बिगत 6 माह में 14 हजार से अधिक लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन के चीरों डोज लगाए गए। हर महीने औसतन दो हजार से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
इंजेक्शन न लगवाना हो सकता है जानलेवा
डा. गौतम के अनुसार किसी भी जानवर के काटने के बाद मरीजों को 28 दिनों के भीतर चार बार इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी जाती है। रेबीज एक घातक विषाणु जनित रोग है, जो मस्तिष्क में सूजन पैदा कर सकता है। प्रारंभिक लक्षणों में बुखार और झुनझुनी शामिल है। सही समय पर एआरवी न लगवाने पर यह जानलेवा हो सकता है।
सतना-मैहर जिले में जून माह में डॉग बाइट के केस
ये है एआरवी की स्थिति

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।