अनूपपुर के बिजुरी में युवती की मौत और नाबालिग साथी की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आईजी ने चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
जिले के बिजूरी थाना अंतर्गत लगातार अपराध बढ़ रहे हैं,जिससे आम नागरिक दहशत के साए में जी रहे हैं, वर्तमान समय में पुलिस की कार्यपाली से आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है,जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को माइन्स कॉलोनी निवासी एक कॉलरी कामगार की 20 वर्षीय लड़की ने अपने नाबालिक मित्र अमन यादव 17 वर्ष के साथ स्कूटी में कुरजा कॉलरी की तरफ लगभग 7:30 बजे शाम को घूमने गए हुए थे,उसी दौरान दो व्यक्तियों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देख लिया, इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लड़की के साथ भी छेड़छाड़, मारपीट किया गया,मारपीट में लड़की के नाबालिक साथी अमन के सिर पर काफी चोट लगी थी।
अमन लड़की के परिजनों को फोन किया मौके पर परिजन पहुंचकर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले गए,लड़की की अस्पताल में भर्ती होने के ठीक 20 मिनट के अंदर उसकी मृत्यु हो गई, इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा की जा रही है,सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक हर गली चौराहों में यही चर्चा चल रही है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है,घटना दिनांक की रात को ही नवागत पुलिस अधीक्षक लड़की का बिना मेडिकल परीक्षण हुए ही एक वीडियो जारी कर कहा कि लड़की के साथ कोई रेप नहीं हुआ है,वहीं मेडिकल परीक्षण के बाद चिकित्सकों का कहना है कि लड़की के साथ रेप हुआ है,पुलिस मीडिया को वास्तविक जानकारी देने से कतरा रही है,और फिल्मी तरीके से जांच में 20 साल पुराना तरीका अपनाया जा रहा है।
युवती के नाबालिग साथी ने की आत्महत्या
पुलिस की पूछताछ और कस्टडी से जब अमन यादव 17 वर्ष अपने घर लौटा तब वह काफी डिप्रेशन में था, उसी रात 23 मई को सुबह लगभग 3:30 बजे अपने घर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर बिजुरी बोरिडांड रेलखंड में रेल लाइन पर जाकर चलती मालगाड़ी के सामने आकर अपनी जान दे दी,जिससे पुलिस की मुसीबत और बढ़ गई,बताया गया कि नाबालिक अमन यादव लड़की के साथ घटनास्थल पर मौजूद था और पूरे मामले की सच्चाई से वाकिफ था,लड़की की पूर्व में ही मौत हो चुकी है,और पूरे घटनाक्रम का मुख्य चश्मदीद था। और जिन दो व्यक्तियों को पुलिस ने हत्या, लूट का आरोपी बनाया है वह कोई प्रभावशाली व्यक्ति नहीं थे,दैनिक मजदूरी का कार्य करने वाले लोग थे। उनके परिजनों का कहना है कि यह लोग झगड़ा, चोरी जरूर कर सकते हैं लेकिन रेप, छेड़छाड़, हत्या जैसा संगीन अपराध नहीं कर सकते।
आईजी शहडोल ने किया एसआईटी का गठन
शहडोल जोन की आईजी एन चित्रा ने बिजुरी थाना क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से युवती की हत्या व उसके नाबालिक साथी अमन की आत्महत्या के संबंध में बातचीत की, आई जी ने युवती की मौत तथा नाबालिक अमन यादव की आत्महत्या के प्रकरण में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम का नेतृत्व शहडोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान करेंगे। इस जांच टीम में टीआई भालूमाड़ा उमेश उपाध्याय, कोतमा टीआई रत्नाकर शुक्ला, सरिता लकड़ा उप निरीक्षक कोतवाली अनूपपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से जांच प्रारंभ की जाएगी।
भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
बीते 20 मई को माइन्स कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ हुई लूट,छेड़छाड़,हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच हेतु भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच हेतु ज्ञापन सौंपकर दोषी लोगों की विरुद्ध निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की, वहीं लड़की के नाबालिक साथी ने रेलवे लाइन में मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या की इसकी भी जांच करने की ज्ञापन सौंपा गया।

मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह