अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और महासचिव चंपत राय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हैं। चढ़ावा चोरी मामले में आए इस्तीफों पर फैसला।

अनिल मिश्रा को पद से हटाने पर सहमति
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान बैठक का मुख्य एजेंडा इन्हीं इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लेना है। गौरतलब है कि ट्रस्ट के 14 सदस्यों में से 4 पदेन सदस्य हैं। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार, किसी भी प्रस्ताव को पारित करने के लिए कुल सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है। पदेन सदस्यों के वोट गणना में शामिल नहीं किए जाते हैं। वर्तमान परिस्थितियों में, शेष 8 सदस्यों में से 6 की सहमति होना अनिवार्य है।
बैठक में अनिल मिश्रा के अलावा अन्य पदेन सदस्यों की भौतिक उपस्थिति नहीं रही। इनमें पदेन सदस्य के. पाराशरण, नृपेंद्र मिश्रा के साथ-साथ केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि संजय प्रसाद शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि ये चारों सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।
बैठक से पूर्व, सोमवार दोपहर को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस घटना पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चोरी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घटना से बेहद आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने भी यह जघन्य पाप किया है, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
खबर अपडेट हो रही है..............

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से नाराज सिख समुदाय ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से शुरू हो रही दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की ओर से खेलते नजर आएंगे। जानिए टूर्नामेंट में उनकी भूमिका और आगे की राह से जुड़ी पूरी जानकारी।
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। अनिल जयहिंद ने इसे देश के 52% पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात बताते हुए एनडीए सहयोगियों से सवाल करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नवगठित 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली औपचारिक बैठक की।गौरतलब है कि अध्यक्ष पद संभालने के 209 दिनों बाद 17 अगस्त को उन्होंने इस 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें 51 नए चेहरों को जगह दी गई है।
देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आने वाले वर्षों में 100 मेड इन इंडिया अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें जांच से लेकर इलाज तक में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे।
बिहार के बेतिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग स्थित बसवरिया और पराउटोला के बीच बीती देर रात एक भीषण दुर्घटना घटी। गोरखपुर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार शाही बस ने सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा का लुत्फ उठा रहे लोगों को कुचल दिया।
रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक स्पंज–आयरन फैक्ट्री में देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में जोरदार आवाज हुई, और भीषण आग लग गई।
अदालत की इस सुनवाई से यह स्पष्ट होने की संभावना है कि न्यायालय इस मामले में आगे क्या दिशा-निर्देश देता है और परीक्षा की शुचिता को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।