बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने गैंगस्टर अनमोल लविंदरसिंह बिश्नोई को मुंबई पुलिस की हिरासत में सौंपने की अर्जी खारिज कर दी है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने गैंगस्टर अनमोल लविंदरसिंह बिश्नोई को मुंबई पुलिस की हिरासत में सौंपने की अर्जी खारिज कर दी है। शुक्रवार को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में क्राइम ब्रांच ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि जांच टीम अभी दिल्ली और पंजाब में है। टीम के मुंबई लौटने के बाद दिल्ली कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति और एक विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।
यह अंतरिम अनुपालन रिपोर्ट विशेष मकोका अदालत के उस निर्देश के बाद दाखिल की गई है, जो 10 जुलाई को दिया गया था। अदालत ने जांच एजेंसी को अनमोल बिश्नोई समेत अन्य फरार आरोपियों की मुंबई अदालत में पेशी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
जांच एजेंसी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहा अनमोल बिश्नोई पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद है।
अभियोजन पक्ष ने 20 जुलाई को विशेष मकोका अदालत से अनमोल बिश्नोई के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने और दिल्ली की संबंधित अदालत को अनुरोध पत्र भेजने की मांग की थी। उसी दिन मुंबई अदालत ने प्रोडक्शन वारंट और अनुरोध पत्र जारी कर दिया, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिस निरीक्षक अरुण थोराट के नेतृत्व में एक विशेष टीम 21 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई को पुलिस निरीक्षक अरुण थोराट ने नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मुंबई अदालत का अनुरोध पत्र पेश किया और अनमोल बिश्नोई की हिरासत मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की। हालांकि, दिल्ली अदालत ने तकनीकी और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
इसके अतिरिक्त, क्राइम ब्रांच ने विशेष मकोका अदालत को इस हाई-प्रोफाइल मामले के दो अन्य वांछित आरोपियों—मोहम्मद यासीन अख्तर (उर्फ सिकंदर अली, उर्फ मोहम्मद जमील, उर्फ जिशान अख्तर) तथा शुभम रामेश्वर लोनकर (उर्फ शुभू)—के खिलाफ की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया। अदालत ने पहले ही इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अभियोजन पक्ष की अर्जी मंजूर कर ली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।