रीवा जिले के बहुती जल प्रपात में छलांग लगाने वाले देवर-भाभी का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है। चार दिन से लापता जोड़ी का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया था, जिसमें सिंदूर भरते और आत्महत्या की बात करते दिखे। एसडीआरएफ और एनडीईआरएफ की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं, लेकिन तेज जलधारा के कारण परेशानी आ रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बहुती जल प्रपात में छलांग लगाने वाले देवर-भाभी का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। जल स्तर ज्यादा होने से तलाश करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। बहरहाल एसडीआरएफ व एनडीईआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद है।
ज्ञात हो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के तेलिया बूढ़ निवासी दिनेश साहू 26 वर्ष और उसकी भाभी शकुंतला साहू 35 वर्ष ने बुधवार की देर शाम परिजनों के सामने ही बहुती प्रपात से छलांग लगा दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जानकारी होने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान नहीं चल पाया। ऐसे में गुरुवार की सुबह से एसडीआरएफ व एनडीईआरएफ की टीम सर्चिंग में जुट गई। लेकिन जल स्तर ज्यादा होने के कारण तलाशी में समस्या हो रही है। ऐसे में गुरुवार को भी दोनों का पता नहीं चल पाया। लिहाजा शुक्रवार को पुन: सर्च अभियान चलाया जायेगा।
मांग भरते हुए बनाया था वीडियो
परिजनों ने बताया कि दोनों चार दिन से लापता थे। जिनकी तलाश चल रही थी। इस बीच दिनेश साहू ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह भाभी की मांग पर सिंदूर भरते नजर आया। साथ ही आत्महत्या करने की बात कह रहा था। जिसके बाद परिजन बहुती जल प्रपात पहुंचे थे। यहां देवर व भाभी मिल भी गए थे। लेकिन जैसे ही परिजनों ने उन्हें पकड़ कर समझाइश देने का प्रयास किया तो दोनों ने एक-एक कर प्रपात से छलांग लगा दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।