बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।

ईओडब्ल्यू (EOW) की तीन टीमों ने बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल में एक साथ की छापेमारी।
शुरुआती जांच में 2.5 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये कीमत की लग्जरी गाड़ी बरामद।
सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने की थी लिखित शिकायत, 30 लाख के भुगतान पर 10 लाख कमीशन मांगने का है गंभीर आरोप।
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बालाघाट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) शाखा में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर गुरुवार सुबह 6 बजे अचानक छापा मारा गया। आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग से जुड़े इस मामले में ईओडब्ल्यू की तीन अलग-अलग टीमों ने बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके आवासों पर एक साथ दबिश दी, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में बालाघाट स्थित शासकीय आवास पर सुबह से ही तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को शुरुआती जांच में ढाई लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये कीमत का एक वाहन बरामद हुआ है। दस्तावेजों और संपत्तियों की बारीकी से खंगालने के बाद, ईओडब्ल्यू की टीम अधिकारी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और तलाशी के लिए छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन पूरी होने के बाद कई अन्य बेनामी संपत्तियों और निवेशों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कार्यपालन यंत्री पिछले लगभग 14 महीनों से बालाघाट जिले में पदस्थ थे। इस समया अवधि के दौरान स्थानीय ठेकेदारों की ओर से लगातार यह आरोप लगाए जा रहे थे कि वे निर्माण कार्यों के बिल पास करने की एवज में भारी कमीशन वसूलते हैं। इस मनमानी से परेशान होकर सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने पहले प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। हालांकि, जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी युनुस पप्पा खान ने बीते 13 जुलाई को ईओडब्ल्यू में भ्रष्टाचार की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
शिकायतकर्ता युनुस पप्पा खान ने मुख्य रूप से आरोप लगाया है कि इंजीनियर सिंगारे निर्माण कार्यों के एवज में ठेकेदारों को मानसिक और आर्थिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। एक विशिष्ट मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि ठेकेदार छोटुलाल ठाकरे के 30 लाख रुपये के बकाया भुगतान को जारी करने के एवज में सीधे तौर पर 10 लाख रुपये कमीशन वसूले गए थे। हालांकि, ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि ये सभी आरोप फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं, जिनकी प्रामाणिकता और सत्यता की पुष्टि विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ईओडब्ल्यू के डीएसपी मंजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय बालाघाट न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद सुबह ठीक 6 बजे टीम ने कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के शासकीय आवास पर दबिश दी। उन्होंने पुष्टि की कि शुरुआती कार्रवाई में नगद राशि और वाहन जप्त कर लिए गए हैं तथा मामले की गहराई से जांच जारी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।
सतना जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन, नवजात देखभाल, हृदय जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के लिए 2.64 करोड़ रुपए के उपकरण मांगे हैं, सांसद से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह