जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की जान जाने के बाद पर्यटन विभाग की लापरवाही सामने आई है। इंजन फेलियर, बीमा की कमी और सबूत मिटाने के आरोपों के बीच जांच तेज।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे ने पर्यटन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। इस हादसे में 13 लोगों (4 बच्चे, 8 महिलाएं और 1 पुरुष) की दर्दनाक मौत के बाद अब तकनीकी खामियों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। क्रूज के पायलट महेश पटेल के ताजा बयान ने इस पूरी घटना में 'सिस्टम की खराबी' की ओर इशारा किया है।
हादसे के वक्त क्रूज चला रहे पायलट महेश पटेल ने दावा किया है कि क्रूज का एक इंजन पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा था। पायलट के अनुसार, वापसी के दौरान अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने से क्रूज में पानी भरने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संचालन से पहले उन्हें मौसम के 'यलो अलर्ट' की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पायलट ने सुरक्षा में चूक की बात स्वीकारते हुए कहा कि कई यात्री फोटो-वीडियो बनाने के मोह में लाइफ जैकेट नहीं पहन रहे थे।
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल क्रूज के मेंटेनेंस पर उठ रहा है। पर्यटन निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2024 में ही इस क्रूज का 'मीडियम री-फिट' किया गया था, जिस पर करीब 38 लाख रुपये खर्च हुए थे। दावा किया गया था कि इंजन, शॉफ्ट और हल समेत 17 तकनीकी बदलावों के बाद क्रूज की उम्र 10 साल बढ़ गई है। विशेषज्ञों का पूछना है कि यदि क्रूज अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप री-फिट हुआ था, तो हाल ही में उसका इंजन कैसे फेल हो गया? क्या मेंटेनेंस के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति और भ्रष्टाचार किया गया?
घटनास्थल पर एक और संदिग्ध कार्रवाई देखने को मिली। तकनीकी जांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के पहुंचने से पहले ही क्षतिग्रस्त क्रूज को तोड़ दिया गया। जानकारों का मानना है कि इस जल्दबाजी की वजह से अहम तकनीकी सबूत नष्ट हो गए होंगे, जो हादसे के असली कारणों (जैसे इंजन की स्थिति या लीकेज) का खुलासा कर सकते थे। इस कदम ने विभाग की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि 20 साल पुराना यह क्रूज बिना किसी वैध बीमा (Insurance) के चलाया जा रहा था, जो सीधे तौर पर केंद्रीय कानूनों का उल्लंघन है। हैरानी की बात यह है कि 200 रुपये का टिकट लेने के बावजूद यात्रियों का कोई व्यक्तिगत बीमा नहीं था। अन्य राज्यों में क्रूज टिकट के साथ 5 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवर अनिवार्य होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में पर्यटन विभाग ने इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा।
इस पूरे मामले पर राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा है कि घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच समिति तकनीकी खामियों, मेंटेनेंस और प्रशासनिक लापरवाही जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।