IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें 11 दिनों की धार्मिक यात्रा। इंदौर और भोपाल समेत कई स्टेशनों से बोर्डिंग सुविधा। जानें किराया, रूट और सुविधाओं की पूरी जानकारी।

गौरव भारत ट्रेन.
भोपाल। स्टार समाचार वेब
धार्मिक यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे (IRCTC) एक अवसर लेकर आया है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से अब आप देश के सबसे प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों और पावन तीर्थ स्थलों की यात्रा एक साथ कर सकते हैं। यह विशेष ट्रेन 10 रात और 11 दिनों के सफर में आपको आध्यात्मिकता और सुगम यात्रा का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग: काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और बाबा बैद्यनाथ (देवघर)। प्रमुख तीर्थ: जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, गया और प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा है। यह ट्रेन इंदौर से शुरू होकर राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जहाँ से यात्री बोर्डिंग कर सकते हैं। ट्रेन से यात्रा की शुरूआत इंदौर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर से की जा सकेंगी।
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए "ऑल-इनक्लूसिव" पैकेज तैयार किया है, जिसमें आधुनिक एलएचबी (LHB) रैक वाली ट्रेन है। ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन और ठहरने की उत्तम व्यवस्था रहेगी। दर्शन के लिए गुणवत्तापूर्ण बसों की सुविधा रहेगी। यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग सेवा उपलब्ध रहेगी।
यात्रा की श्रेणियों के आधार पर शुल्क रहेगा।
स्लीपर क्लास: ₹19,900
3AC (स्टैंडर्ड): ₹32,450
2AC (कंफर्ट): ₹42,750
इस भक्तिमय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।