भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर के बाहर पटाखे जलाने से रोकने पर दो युवकों ने एक परिवार से मारपीट की और जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने तलवार और छुरी से वार करने के बाद हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे दो युवकों को पड़ोस के एक परिवार ने शोर न करने की हिदायत दी, जिसके बाद आरोपियों ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि मारपीट कर एक राउंड फायर भी किया।

मामले की पूरी घटना
ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत, अहाता सिकंदर कुली निवासी शफीक (30), जो प्राइवेट काम करते हैं, ने बताया कि देर रात उनके घर के बाहर तौफीक और सिराज पटाखे जला रहे थे, जिससे उनके परिवार के सदस्यों की नींद में खलल पड़ रहा था। जब शफीक और उनके भाई अनस ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी। हालांकि, आस-पास के लोगों के समझाने पर आरोपी कुछ देर के लिए वहाँ से चले गए।

धारदार हथियारों से हमला और फायरिंग
कुछ देर बाद, दोनों आरोपी तौफीक और सिराज फिर से शफीक के घर लौटे और शटर पर किसी चीज से मारकर, गाली-गलौज करते हुए उन्हें बाहर आने के लिए कहा। जब शफीक और अनस बाहर आए, तो आरोपियों ने उन पर छुरी और तलवार से वार कर दिया। इस हमले में अनस के पैर में चोट लगी। हमले के बाद, जब आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपियों ने एक राउंड हवाई फायर किया। जाते-जाते उन्होंने फरियादी को आगे से रोक-टोक करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस कर रही है जांच
टीआई वीबीएस सेंगर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर फिलहाल मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन जांच के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। टीआई ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।