भोपाल के ऐशबाग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से फोटो चुराकर AI टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
राजधानी के ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात 11वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इलाके के दो युवक सोशल मीडिया से उसकी तस्वीरें चुराकर, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के जरिए कथित अश्लील फोटो बनाकर उसे लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहे थे।
घटना के विरोध में और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने ऐशबाग थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मृतक छात्रा ऐशबाग क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में एक कपड़े की दुकान चलाते हैं। मृतका के चाचा के अनुसार, छोला क्षेत्र का रहने वाला एक युवक और उसका साथी छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने छात्रा की सोशल मीडिया प्रोफाइल से सामान्य तस्वीरें लीं और एआई (AI) टूल की मदद से उन्हें अश्लील तस्वीरों में तब्दील (Morph) कर दिया। इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर वे छात्रा पर लगातार दबाव बना रहे थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से परिवार ने तब पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
घटना गुरुवार रात की है। परिजनों के मुताबिक, रात में छात्रा का व्यवहार सामान्य था। उसने अपनी छोटी बहन को किसी काम से घर के बाहर सामान लेने भेजा। इसी बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। जब छोटी बहन वापस लौटी, तो उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका पाया। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव जैसे ही परिजनों को सौंपा गया, वे न्याय की मांग को लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की पूरी जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए।
पुलिस का बयान:
ऐशबाग थाना प्रभारी (TI) संदीप पवार ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।