बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के जोरदार धमाकों से दहल उठा। यहाँ हलालपुरा इलाके में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात भीषण आग
बैरागढ़ रोड थोक पटाखा बाजार में लगी आग
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के जोरदार धमाकों से दहल उठा। यहाँ हलालपुरा इलाके में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में रखे पटाखों के कारण रह-रहकर जोरदार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठती हुई दिखाई दीं।
गनीमत यह रही कि यह हादसा देर रात (तड़के) हुआ, जब सड़क पर आवाजाही नहीं थी। यह दुकान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहाँ दिन के समय भारी ट्रैफिक रहता है और आसपास कई गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं। ऐसे में रात का समय होने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया。
मिली जानकारी के अनुसार, हलालपुरा क्षेत्र में ही एक बड़ा पटाखा मार्केट स्थित है और जिस दुकान में आग लगी, वह इस मार्केट से कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़क के किनारे थी। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि इस दुकान के बिल्कुल पास में ही एक पेट्रोल पंप भी स्थित है। दुकान के भीतर लाखों रुपये की कीमत के कई किलो पटाखे स्टॉक में रखे हुए थे, जो इस अग्निकांड में पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने मौजूद ‘सोनी पटाखा दुकान’ में तड़के करीब 3:30 बजे आग भड़की थी। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर समेत शहर के कई फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना की गईं।
फायर फाइटर शाहनाबाज अहमद के मुताबिक, आग बेहद विकराल थी। दमकलकर्मियों को आग पूरी तरह काबू में करने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा और सुबह करीब 7:00 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि, शुक्रवार सुबह तक दुकान के मलबे से धुआं निकलता हुआ देखा गया। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दुकान बिल्कुल सड़क से सटकर होने के कारण धमाकों के साथ पटाखे उड़-उड़कर सड़क पर आ रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन सड़क के एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बंद करवा दिया। इसके साथ ही, किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए बिजली कंपनी से संपर्क कर पूरे इलाके की बिजली (लाइट) को बंद कराया गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाया

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।